सलमान खान ने 'मॉन्स्टर' के लिए कसी कमर, अब शूट करेंगे धांसू एक्शन सीन
क्या है खबर?
सलमान खान जल्द ही निर्देशक वामसी पैदिपल्ली की फिल्म 'मॉन्स्टर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के आखिरी 50 दिनों के शूटिंग शेड्यूल की तैयारी चल रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान मुंबई के एक स्टूडियो में कई एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे, जिनमें सलमान की उनके दुश्मनों के साथ आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
शूटिंग
'बिग बॉस 20' के साथ-साथ 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे सलमान
'मिड डे' को फिल्म 'मॉन्स्टर' के निर्देशन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में फिल्माए जाने वाले सभी एक्शन सीन में आमने-सामने की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इन दृश्यों में सलमान अपने दुश्मनों से बेहद करीब से लड़ते नजर आएंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "सलमान 'बिग बॉस 20' और इस शूट, दोनों को एक साथ संभाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो नवंबर के आखिर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।"
रिलीज
कब रिलीज होगी 'मॉन्स्टर'?
सलमान के लिए फिल्म 'मॉन्स्टर' बहुत खास है, क्योंकि वो वामसी और निर्माता दिल राजू के साथ पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में सलमान के अलावा नयनतारा, अरविंद स्वामी, राहुल देव, जैकी श्रॉफ, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अगर शूटिंग समय से पूरी हो जाती है तो ये फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।