Loading...
'कॉफी विद करण 9' में साथ आए सलमान खान-करिश्मा कपूर, छिड़ी दोनों की शादी की चर्चा
सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर को देख फैंस ने की यह खास मांग

'कॉफी विद करण 9' में साथ आए सलमान खान-करिश्मा कपूर, छिड़ी दोनों की शादी की चर्चा

Oct 15, 2026
12:56 pm

क्या है खबर?

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 के पहले एपिसोड में अभिनेता सलमान खान नजर आए। इस एपिसोड में फैंस के मनोरंजन के लिए कई मजेदार पल देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शो के 'रैपिड-फायर राउंड' की रही। इस बार करण की जगह अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सवाल पूछने की जिम्मेदारी संभाली। दोनों सितारों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए और एक खास गुजारिश करने लगे।

काम

सालमना-करिश्मा ने किया है कई फिल्मों में काम

सलमान और करिश्मा की दोस्ती करीब 36 साल पुरानी है। दोनों ने 'जीत', 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1', 'हम साथ-साथ हैं', 'चल मेरे भाई' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी 11 फिल्मों में साथ काम किया है।

एपिसोड के दौरान दर्शकों ने दोनों के बीच के शानदार संबंध पर तुरंत ध्यान दिया। कुछ लोगों ने कल्पना की कि अगर दोनों कपल होते, तो कैसे लगते, जबकि कुछ ने तो उन्हें शादी करने की सलाह तक दे डाली।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

गुजारिश

सलमान-करिश्मा से फैंस ने की यह गुजारिश

एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, "सलमान और करिश्मा पति-पत्नी जैसे लग रहे हैं। उन्होंने शादी क्यों नहीं की?"

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "मेरी पसंदीदा जोड़ी जो कभी हकीकत नहीं बन पाई, सलमान और करिश्मा। शादी कर लो भाई।"

वहीं तीसरे दर्शक ने प्रतिक्रिया देखे हुए कहा, "शो में उनकी केमिस्ट्री तो कुछ और ही थी।"

सलमान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ चुका है, जिनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर शामिल हैं।

ADVERTISEMENT