Loading...
सलमान खान ने क्यों छुपाए अपने अफेयर? शादी को लेकर कही यह बात
सलमान खान ने शादी के बारे में की बात

सलमान खान ने क्यों छुपाए अपने अफेयर? शादी को लेकर कही यह बात

Oct 15, 2026
10:52 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण 9' में करण जौहर ने आमिर खान और सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार आमिर ने कहा था कि वह सलमान की शादी कराने के लिए उनके हाथ-पैर बांध देंगे। इस पर सलमान ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि वह आमिर के हाथ-पैर बांध देंगे, ताकि वह दोबारा शादी न कर सकें। गौरतलब है कि आमिर ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है।

खुलासा

सलमान का खुलासा

करण ने इसके बाद सलमान से शादी के बारे में पूछा, इसका जवाब देखे हुए उन्होंने कहा, "क्योंकि लोग कहते रहते हैं कि 'आप फलां-फलां को डेट कर रहे हैं' और आपको कभी पता नहीं होता कि वही इंसान आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए रहेगा या नहीं और फिर वह इंसान किसी और से शादी कर लेता है। मेरे मन में यह बात 15-16 साल की उम्र से ही थी।"

दोष

किसी और को इस चीज का दोष नहीं देंगे सलमान

सलमान ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोग आपके साथ नहीं रहना चाहते। आगे चलकर मेरे भी बच्चे होंगे। मुझे किसी ने रोका भी नहीं है। कोई यह शिकायत नहीं कर सकता कि 'मैं यह चाहता था, लेकिन पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई और इसी वजह से मुझे कोई पार्टनर नहीं मिल पाया।' मैं इसके लिए किसी और को दोष नहीं दे सकता हूं।"

ADVERTISEMENT

रिश्ता

इन अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है सलमान का नाम

1990 के दशक के आखिर में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान के रिश्ते ने मीडिया का काफी ध्यान खींचा था। दोनों की मुलाकात 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी।

इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर कुछ सालों बाद वो अलग हो गए। बाद में सलमान का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा, जिनके साथ उनका काफी करीबी रिश्ता था। हालांकि, उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

ADVERTISEMENT