NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान के इंडस्ट्री में 35 साल पूरे, संयोग' से मिली इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार
    अगली खबर
    सलमान के इंडस्ट्री में 35 साल पूरे, संयोग' से मिली इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार
    सलमान खान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, जानिए कैसे मिली थी पहली फिल्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@salmankhanfanclub)

    सलमान के इंडस्ट्री में 35 साल पूरे, संयोग' से मिली इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 22, 2023
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान की बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास पहचान है। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी उनके चाहनेवालों की बड़ी तादाद है। अपने लंबे फिल्मी करियर में सलमान ने दर्शकों को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

    सलमान अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। बहरहाल, आज हम आपको उनके बारे में इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि बॉलीवुड के 'दबंग खान' को इंडस्ट्री में आज यानी 22 अगस्त को 35 साल पूरे हो गए हैं।

    शुरुआत

    ऐसे मिली पहली फिल्म

    सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' थी। इसके निर्देशक जे.के. बिहारी रेखा के देवर की भूमिका के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में थे। पहले दिन ऑडिशन के लिए कोई नहीं पहुंचा।

    ये देख बिहारी ने कहा, "अब जो भी उनकी ऑफिस में सबसे पहले आएगा, वह उसे ही फिल्म में लेंगे।"

    इत्तेफाक से सलमान उनके ऑफिस पहुंचने वाले पहले शख्स बने। बिहारी ने उनके आते ही कहा, "मुबारक हो मैंने तुम्हें फिल्म में साइन कर लिया।"

    शोहरत

    इस फिल्म से मिली प्रसिद्धि

    सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के जरिए बतौर लीड हीरो इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    इस फिल्म ने सलमान को रातों-रात बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।

    कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें स्टार बनाने के पीछे किस हीरो का हाथ रहा है। दरअसल, फिल्म में सलमान के पहले प्रेम का किरदार अभिनेता फराज खान को दिया गया था। ऐन मौके पर फराज बीमार हो गए और सलमान की निकल पड़ी।

    फिल्में

    सलमान ने इंडस्ट्री को दीं कई सफल फिल्में

    सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के बाद सिनेमा जगत को 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'करण-अर्जुन', 'जुड़वा', 'प्यार किया तो डरना क्या'. 'दबंग', 'बॉडीगॉर्ड', 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

    अभिनेता होने के साथ सलमान एक शानदार बिजनेसमैन भी हैं। 'सलमान खान फिल्म्स' नाम का उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। सलमान का खुद का एक बेहद लोकप्रिय ब्रांड बीइंग ह्यूमन भी है।

    इसके अलावा विज्ञापनों से भी सलमान की करोड़ों की कमाई होती है।

    दरियादिली

    ...इसलिए कहलाते हैं भाईजान

    सलमान बॉलीवुड के गॉडफादर हैं, जिन्होंने कई कलाकारों का करियर संवारा है। यही वजह है कि आज आधी इंडस्ट्री सलमान को उनके नाम से नहीं, बल्कि भाईजान कहकर बुलाती है।

    सलमान अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं। वह कइयों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। कोरोनाकाल में भी सलमान ने कई लोगों की आर्थिक रूप से मदद की थी।

    सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल

    सलमान खान

    'किसी का भाई किसी की जान' अब OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    बिग बॉस OTT: शो में हिस्सा लेने के लिए सलमान को फोन करते हैं कलाकार बिग बॉस
    'बिग बॉस OTT 2' का आज से होगा आगाज, ये विवादित कंटेस्टेंट बने शो का हिस्सा बिग बॉस OTT
    'बिग बॉस OTT 2' से पहले ही दिन महज 12 घंटे में बेघर हुए पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस

    बॉलीवुड समाचार

    सीमा हैदर पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पहला पोस्टर जारी  सीमा हैदर
    अनुराग कश्यप ने क्राइम फिल्मों से किया किनारा, कहा- कुछ लोगों ने ठप्पा लगा दिया है अनुराग कश्यप
    सुष्मिता सेन ने बताया क्यों उनको मैगजीन कवर से दूर रखा गया, लगते थे ये आरोप सुष्मिता सेन
    कंगना की तारीफ में सोमी अली ने झुकाया सिर, अभिनेत्री बोलीं- मेरे पास तुम्हारी सच्चाई है  कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025