NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / OMG! एक ऐड फिल्म शूट करने पर सलमान को मिले एक दिन के सात करोड़ रुपये
    मनोरंजन

    OMG! एक ऐड फिल्म शूट करने पर सलमान को मिले एक दिन के सात करोड़ रुपये

    OMG! एक ऐड फिल्म शूट करने पर सलमान को मिले एक दिन के सात करोड़ रुपये
    लेखन भावना साहनी
    Mar 04, 2020, 06:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    OMG! एक ऐड फिल्म शूट करने पर सलमान को मिले एक दिन के सात करोड़ रुपये

    बॉलीवुड के "भाई" सलमान खान जो भी करते हैं उसमें स्वैग होता है। आज उन्हें किसी भी फिल्म को हिट करवाने की सफलता की चाबी कहा जाता है। इसके अलावा वह जो भी करते हैं वो फैशन बन जाता है। चाहे उनकी फटी जीन्स हो या उनका हेयरस्टाल। उनके प्रति फैंस की इसी दीवानगी को देखते हुए पॉप्युलर ब्रैंडस भी उन्हें अपनी ऐड में देखना चाहते हैं, लेकिन एक ब्रांड उन्हें एक दिन के सात करोड़ रुपये दे रहा है।

    स्मार्टफोन ब्रैंड का चेहरा बनने पर सलमान को मिली इतनी फीस

    हाल ही में खबर आई है कि चाइनीज कंपनी ने सलमान को 'रियल मी 6' और 'रियल मी 6 प्रो' के लिए अपने ब्रैंड एम्बेस्डर के तौर पर चुना है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कुछ दिन पहले ही इस ऐड फिल्म को शूट किया है और इसके लिए उन्हें हर दिन के सात करोड़ रुपए मिले हैं। यह रकम किसी भी भारतीय स्टार को एक ऐड के लिए दी गई सबसे ज्यादा रकम है।

    15 हजार के फोन के लिए मिली इतनी फीस

    हैरानी की बात तो यह भी है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो सलमान को इसकी ऐड के लिए कई गुना ज्यादा रकम मिली है। इस ऐड फिल्म को बांद्रा के महबूब स्टूडियो में शूट किया गया था, लेकिन यह कितने दिन चली फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि भारतीय सिनेमा के कलाकारों को अब तक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तीन से चार करोड़ तक मिलते हैं।

    रियल मी की ऑडियंस तक पहुंचने में मदद करेंगे सलमान

    कंपनी के साथ जुड़ने को लेकर सलमान का कहना है कि तेजी से बढ़ती इस कंपनी का हिस्सा बनकर वे बेहद खुश हैं। रियल मी 6 सीरीज बुहुत स्टाइलिश है यह लोगों को पसंद आएगा। वहीं, रियल मी भारत के CEO और वाइज प्रेसिडेंट माधव सेठ ने कहा, "सलमान हमारे ब्रैंड के लिए एक उपयुक्त चेहरा हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में वह हमारी टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में हमारे लिए मददगार साबित होंगे।"

    इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं सलमान खान

    सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सलमान पहले ही अपने फैंस से वादा कर चुके हैं कि उन्हें इस फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर 22 मई, 2020 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभूदेवा के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' को टक्कर देगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    एडवरटाइजमेंट

    अक्षय कुमार

    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: इस साल कौन बना बेस्ट एक्टर? रणवीर सिंह
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किसके हाथ लगी बेस्ट एक्ट्रेस की बाजी? प्रियंका चोपड़ा
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी कैटेगरी के विजेता का ऐलान, इनके हाथ लगी बाजी असम
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? असम

    बॉलीवुड समाचार

    कियारा आडवाणी की हमशक्ल ने टिक-टॉक पर मचाया हंगामा, 'कबीर सिंह' की प्रीति बनकर लूटा दिल मनोरंजन
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? प्रभास
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: इस एक्ट्रेस को मिला बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मनोरंजन
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? फिल्मफेयर अवॉर्ड

    मनोरंजन

    विवादों में फंसे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने मांगी माफी, जानिए मामला टीवी शो
    आलिया भट्ट ने साइन की हॉरर कॉमेडी, पहली बार नजर आएगा अनोखा अंदाज! आलिया भट्ट
    रश्मि देसाई ने किया कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा, नशीला पदार्थ पिलाने की हुई थी कोशिश टीवी शो
    कोरोना वायरस से सहम उठीं दीपिका पादुकोण, लिया ऐसा फैसला दीपिका पादुकोण

    एडवरटाइजमेंट

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: फेसबुक पर प्रचार के लिए जमकर उड़े पैसे, AAP रही सबसे आगे दिल्ली
    रंग गोरा करने और यौन शक्ति बढ़ाने जैसे भ्रामक विज्ञापन देने वालों की आएगी शामत दिल्ली
    तंबाकू सिगरेट से कैसे अलग है ई-सिगरेट और प्रतिबंध से सरकार को क्या फायदा हुआ? जानें कैंसर
    गूगल सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका गूगल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023