NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बदल सकता है सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम
    अगली खबर
    बदल सकता है सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम

    बदल सकता है सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम

    लेखन नेहा शर्मा
    May 01, 2021
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    'कभी ईद-कभी दिवाली' सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके जरिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान एक बार फिर साथ आए हैं।

    पिछली बार उन्होंने फिल्म 'किक' में साथ काम किया था, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यही वजह है कि उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से भी फैंस को खासी उम्मीदें हैं।

    खबर है कि अब इस फिल्म के नाम में बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है सलमान की प्लानिंग।

    जानकारी

    रिलीज से पहले विवाद से बचना चाहते हैं सलमान

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सलमान खान फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक फरहाद सामजी के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' के नए नाम पर विचार कर रहे हैं।

    उन्होंने कई नाम चुने हैं। इनमें से जल्द ही किसी एक को फाइनल किया जाएगा।

    सलमान नहीं चाहते कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचे। फिल्म की रिलीज से पहले किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इसके नाम को बदलने का फैसला किया गया है।

    संदेश

    एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाएगी फिल्म

    फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

    फिल्म में सलमान की प्रेमिका(पूजा) एक छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की है, जिसका स्वभाव सलमान से बिल्कुल विपरीत है।

    इस फिल्म की कहानी काफी हद तक सलमान के परिवार से प्रेरित होगी। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसमें ईद और दिवाली दोनों त्योहार मनाए जाते हैं। यह लोगों को एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाएगी।

    इंतजार

    सलमान की फिल्म 'राधे' को लेकर भी उत्साहित हैं दर्शक

    सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर भी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। दुनियाभर में सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई, 2021 यानी ईद के मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी।

    संयुक्त अरब अमीरात में तो 'राधे' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सलमान के भाई सोहेल खान ने खुद यह जानकारी दी है।

    वर्कफ्रंट

    सलमान की ये फिल्में भी हैं कतार में

    सलमान अपने बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' में भी नजर आएंगे। इसमें वह एक पुलिसवाले की भूमिका में दिखाई देंगे।

    सुपरहिट एक्शन फ्रैंचाइजी 'टाइगर' के तीसरे पार्ट 'टाइगर 3' में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी बनी है।

    वह शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी एक छोटी, लेकिन खास भूमिका निभाने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    सलमान खान

    90 मिनट की होगी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म, नहीं होगा इंटरवल मुंबई
    जॉन अब्राहम ने की 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट की घोषणा मुंबई
    अभिनेता सलमान खान मार्च में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शुरू मुंबई
    कटरीना की हमशक्ल कहलाने से मेरे बॉलीवुड करियर को नुकसान हुआ- जरीन खान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025