NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था
    अगली खबर
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था
    दूसरी शादी पर बोले सलीम खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@salimkhanfans)

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 03, 2023
    08:54 pm

    क्या है खबर?

    सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक होने के साथ ही बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक के मुखिया हैं। उनका परिवार हमेशा चर्चा में रहता है।

    बात चाहे सलमान खान, सोहेल और अरबाज खान भाइयों की हो, या फिर सलीम और उनकी पत्नी के रिश्ते की बातें हो, यह परिवार अकसर चर्चा में रहता है।

    अब एक इंटरव्यू में सलीम ने हेलेन के साथ अपने प्यार पर बयान दिया है।

    शुरुआत

    ऐसे बढ़ी थीं हेलेन से नजदीकियां

    अरबाज खान के टॉक शो 'बॉलीवुड बबल' के नए एपिसोड में सलीम नजर आए।

    शो में अरबाज ने उनसे हेलेन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने उन्हें कुछ फिल्मों में काम दिलाने में मदद की थी जिसके बाद वह उनका बहुत सम्मान करने लगीं।

    सलीम ने कहा, "यह सम्मान धीमे-धीमे प्यार में बदल गया। आप प्यार उसी से कर सकते हैं जिसका आप सम्मान करते हों।"

    सलमा

    ऐसी थी पहली पत्नी सलमा की प्रतिक्रिया

    सलीम ने हेलेन से प्यार को एक भावनात्मक दुर्घटना बताई और कहा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

    हेलेन के साथ प्यार हो जाने पर उन्होंने खुद ही अपनी पहली पत्नी और सलमान-अरबाज की मां सलमा से इस बारे में बात की।

    इसके बाद सलमा को लगा कि इससे उनकी जिंदगी या उनकी किस्मत से कुछ नहीं जाएगा और वह संतुलन बना सकती हैं।

    सलीम-जावेद

    जावेद अख्तर संग जोड़ी टूटना था दुखद

    सलीम ने जावेद अख्तर से अलगाव पर भी बात की। सलीम-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है जिसने कई दिग्गज कलाकारों के करियर की आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं।

    सलीम ने कहा कि इस अलगाव से वह काफी दुखी हुए थे।

    कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने भी इसपर बात करते हुए कहा था कि अपनी-अपनी सफलता ने उन्हें अलग कर दिया। जब वे सफल नहीं थे तो एक-दूसरे के साथ ही रहा करते थे।

    लेखन

    बॉलीवुड की सदाबहार फिल्में लिख चुके हैं सलीम खान

    सलीम खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में लिखीं हैं। खासकर, अमिताभ बच्चन के करियर की यादगार फिल्में सलीम और जावेद की जोड़ी ने ही लिखी हैं।

    इनमें 'जंजीर' (1973), 'दीवार' (1975), 'डॉन' (1978), 'शोले' (1975) जैसी फिल्में शामिल हैं।

    इनके अलावा सलीम ने 'दीवार', 'यादों की बारात', 'त्रिशूल', 'दोस्ताना', 'सीता और गीता' जैसी लोकप्रिय फिल्में भी लिखी हैं।

    सलीम पहले भी सलमान और अरबाज के साथ कई शो में शिरकत कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलीम खान
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    सलीम खान

    अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए- सलीम खान बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 16: साजिद खान हुए भावुक, बोले- कठिन समय में सलीम खान ने की मदद साजिद खान

    बॉलीवुड समाचार

    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच

    सलमान खान

    अक्षय कुमार का पुराना वीडियो देख भावुक हुए सलमान खान, दोनों ने दी प्रतिक्रिया अक्षय कुमार
    रितेश देशमुख की 'वेड' से सलमान खान ने साझा की अपनी पहली झलक रितेश देशमुख
    बिग बॉस 16 के खेल में आया बड़ा ट्विस्ट, पार्टी करते नजर आए घर के सदस्य बिग बॉस 16
    शाहरुख के गाने 'बेशरम रंग' की यूट्यूब पर धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025