NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में करेंगे डेब्यू? पत्नी साक्षी ने कही यह बात
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में करेंगे डेब्यू? पत्नी साक्षी ने कही यह बात
    धोनी के डेब्यू पर बोलीं पत्नी साक्षी

    महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में करेंगे डेब्यू? पत्नी साक्षी ने कही यह बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 26, 2023
    11:44 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर निर्माता अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर चुके हैं। उनकी होम प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरीड' जल्द रिलीज होने वाली है।

    उनकी पत्नी साक्षी धोनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने धोनी के अभिनय में डेब्यू करने की योजना पर भी बात की। उन्होंने संकेत दिए कि धोनी भविष्य में बड़े पर्दे पर भी नजर आ सकते हैं।

    बयान 

    साक्षी ने दिया धोनी के डेब्यू का संकेत

    चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने धोनी के अभिनय में डेब्यू की ओर भी संकेत दिया।

    उन्होंने कहा, "अगर कुछ अच्छा मिलता हैं, तो वह उसे कर सकते हैं। उन्होंने बहुत से विज्ञापन किए हैं। वह कैमरे से नहीं घबराते हैं। उन्हें पता है अभिनय कैसे करना है। वह 2006 से कैमरे के सामने अभिनय कर रहे हैं। अगर कुछ बहुत अच्छा मिलता है, तो वह कर सकते हैं।"

    किरदार 

    धोनी को एक्शन हीरो के रूप में देखना चाहती हैं साक्षी

    क्रिकेट के मैदान में हमेशा एक्शन में रहने वाले धोनी के लिए साक्षी फिल्म भी एक्शन वाली चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक्शन किरदार सबसे सही रहेगा।

    उन्होंने कहा, "वह हमेशा एक्शन में रहते हैं। आप उनके लिए और क्या चुनेंगे? अगर कभी भी उनके साथ कोई फिल्म बनाएंगे, तो वह एक्शन फिल्म होगी। अगर कोई किरदार अच्छी कहानी और अच्छे संदेश के साथ मिलता है, तो धोनी उसमें अभिनय कर सकते हैं।"

    लेट्स गेट मैरीड

    ऐसी है 'लेट्स गेट मैरीड'

    तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरीड' 28 जुलाई को बड़े पर्दे रिलीज होगी। यह तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।

    फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन रमेश थमिलमणि ने किया है।

    यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। यह एक कपल की कहानी है, जिसमें लड़की को संयुक्त परिवार में रहने से हिचकिचाहट है। ऐसे में वह अपने होने वाले सास-ससुर के साथ छुट्टियों पर जाने का प्रस्ताव रखती है।

    प्रोडक्शन हाउस 

    2022 में लॉन्च हुआ था धोनी एंटरटेनमेंट

    निर्देशक थमिलमणि ने इस फिल्म के बारे में कहा था, "इस फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जो खास है और मुझे बेहद पसंद आया है। यह एक फुलऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनने वाली है।"

    धोनी एंटरटेनमेंट का ऐलान अक्टूबर, 2022 में हुआ था। इसके बाद जनवरी, 2023 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरीड' का पोस्टर साझा किया था।

    फिल्म का निर्माण का काम साक्षी के हाथों में था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: महेंद्र सिंह धोनी का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2023
    CSK बनाम RR: महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, चेन्नई के लिए 200वें मैच में करेंगे कप्तानी  IPL 2023
    IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले  IPL 2023
    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल  इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    किच्चा सुदीप पर फिल्म निर्माता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, धरने पर बैठने की दी चेतावनी  विक्रांत रोणा
    पवन कल्याण ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, लाखों प्रशंसकों ने किया फॉलो  पवन कल्याण
    राजामौली से पहले बड़े पर्दे पर महाभारत लाने की तैयारी में त्रिविक्रम, अल्लू अर्जुन हैं हीरो एसएस राजामौली
    महेश बाबू की बेटी सितारा बनीं टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाली पहली स्टार किड महेश बाबू

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: हिमेश रेशमिया को इन गानों से मिली एक अलग पहचान, आज भी हैं मशहूर   जन्मदिन विशेष
    #NewsBytesExplainer: 'हंटरवाली' से बॉलीवुड में शुरू हुआ सीक्वल बनाने का दौर, जानिए इससे जुड़ी कुछ बातें #NewsBytesExplainer
    बॉक्स ऑफिस:  वीकेंड पर 'अजमेर 92' की कमाई में मामूली बढ़त, सभी फिल्मों को मिला फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बरेली में किसका झुमका गिरा था, जिसके बाद बना 'झुमका गिरा रे'? अमिताभ से है कनेक्शन अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025