NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड के सुंदरता के पैमानों पर सैयामी बोलीं- जिम्मेदारी से प्रचार करें सितारे
    अगली खबर
    बॉलीवुड के सुंदरता के पैमानों पर सैयामी बोलीं- जिम्मेदारी से प्रचार करें सितारे
    सुंदरता के पैमानों पर बोलीं सैयामी खेर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@saiyami) saiyami)

    बॉलीवुड के सुंदरता के पैमानों पर सैयामी बोलीं- जिम्मेदारी से प्रचार करें सितारे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 01, 2023
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी हस्तियां ब्रैंड्स के प्रचार के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। कई बार नुकसानदेह चीजों के प्रचार के लिए उनकी खूब आलोचना भी होती है। उत्पादों को लेकर उनकी जिम्मेदारी पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं।

    खासकर, बॉलीवुड द्वारा तय किए गए अवास्तविक सौंदर्य पैमानों की खूब आलोचना होती है। उन्हें युवाओं में हीन भावना भरने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई जाती है।

    अब अभिनेत्री सैयामी खेर ने इस मुद्दे पर अपनी बात कही है।

    विचार

    खूबसूरती के झूठे पैमानों से दूर हैं सैयामी

    सैयामी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो बिकने वाली खूबसूरती की बजाय हमेशा अपने आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

    बॉलीवुड द्वारा तय किए गए खूबसूरती के पैमानों से वह किनारा कर चुकी हैं। वह पहले भी इस पर खुल कर अपनी राय रख चुकी हैं।

    ई टाइम्स से ताजा बातचीत में उन्होंने कहा कि सितारों को सही चीजों का ही प्रचार करना चाहिए। उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

    बयान 

    सितारों को जिम्मेदारी से करने चाहिए प्रचार- सैयामी

    सैयामी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह पेशा जिम्मेदारियों के साथ आता है। आपको उसी चीज का प्रचार करना चाहिए, जो सही हो। मुझे लगता है कि आप जो भी हैं, उसमें आपको सुरक्षित महसूस करना चाहिए। हर कोई अपने आप में खास होता है। अगर आप ऐसी फैक्ट्री बनाने लगे जहां सब एक जैसे दिखें, तो एक फैक्ट्री में तैयार किए गए रोबोट बन जाएंगे। मैं यह मानती हूं कि हमें खुद पर गर्व होना चाहिए।"

    घूमर 

    'घूमर' के लिए चर्चा में सैयामी

    सैयामी बीते दिनों आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    फिल्म में उन्होंने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई है, जो दुर्घटना का शिकार होकर अपना दांया हाथ गंवा देती है। इसके बाद कोच (अभिषेक) उसकी जिंदगी में रोशनी की किरण लेकर आता है और उसे एक हाथ से ही गेंदबाजी करने की सलाह देता है।

    फिल्म को समीक्षकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

    करियर

    इन चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं सैयामी

    सैयामी ने 2016 की फिल्म 'मिर्जया' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वह 'चोक्ड' और अनपॉज्ड' में नजर आईं।

    सैयामी 'स्पेशल ऑप्स', 'ब्रीद इनटू द शैडोज' और 'फाडू' जैसी वेब सीरीड में भी काम कर चुकी हैं। वह इसी साल आई फिल्म '8 एएम मेट्रो' में नजर आई थीं।

    'घूमर' के बाद अब वह फिल्म 'अग्नि' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी भी होंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    सैयामी अभिनेत्री से पहले खिलाड़ी रह चुकी हैं। स्कूल लेवल पर वह महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलती थीं और राष्ट्रीय टीम के लिए भी चुनी गई थीं। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़कर बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेना चुना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैयामी खेर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    सैयामी खेर

    'घूमर' में क्रिकेटर बनेंगी सैयामी खेर, अभिषेक निभाएंगे उनके कोच का किरदार अमिताभ बच्चन
    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया बॉलीवुड समाचार
    नेपोटिज्म पर सैयामी खेर बोलीं- स्टारकिड्स को अधिक संघर्ष करना पड़ता है नेपोटिज्म
    अभिषेक और सैयामी की फिल्म 'घूमर' पहुंची इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, जानिए किसने क्या कहा आर बाल्की

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2' के बचाव में उतरे सनी, फिल्म को पाकिस्तान विराेधी कहने वालों को दिया जवाब सनी देओल
    'सालार' ने रिलीज से पहले ही अमेरिका में की करोड़ों की कमाई, 'जवान' को दी मात सालार फिल्म
    अभिषेक बनर्जी की 'स्टोलन' वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बढ़ाएगी भारत का मान, अभिनेता ने जताई खुशी अभिषेक बनर्जी
    सुष्मिता के लिए आजादी से बढ़कर कुछ नहीं, प्यार और रिश्ते पर कहीं ये बातें सुष्मिता सेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025