NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सैफ और अर्जुन की फिल्म 'भूत पुलिस' 17 सितंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज
    अगली खबर
    सैफ और अर्जुन की फिल्म 'भूत पुलिस' 17 सितंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज
    'भूत पुलिस' 17 सितंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज

    सैफ और अर्जुन की फिल्म 'भूत पुलिस' 17 सितंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 10, 2021
    03:55 pm

    क्या है खबर?

    सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं।

    अब फिल्म की रिलीज के बारे में आधिकारिक ऐलान किया जा चुका है। यह फिल्म 17 सितंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    फिल्म के लीड कलाकार अर्जुन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है।

    सूचना

    हॉटस्टार ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर

    शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। इस पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकारों का लुक भी जारी किया गया है।

    इसमें अर्जुन और सैफ के साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आई हैं।

    हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'अब बारी है भूतों के डरने की। 'भूत पुलिस' आगामी 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by arjunkapoor on July 10, 2021 at 1:34 pm IST

    जानकारी

    10 सितंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली थी फिल्म

    'भूत पुलिस' पहले 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। पिछले महीने ही निर्माताओं ने फिल्म की डिजिटल रिलीज की पुष्टि की थी।

    यह फिल्म थिएटर में रिलीज करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण रिलीज की योजनाओं में फेरबदल किया गया है।

    कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इस फिल्म में सैफ विभूति के किरदार में दिखने वाले हैं।

    जानकारी

    इन भूमिकाओं में दिखेंगे कलाकार

    अर्जुन फिल्म में चिरौंजी की भूमिका में नजर आएंगे। जैकलीन ने कनिका की भूमिका निभाई है, जबकि यामी को फिल्म में माया के किरदार में देखा जाएगा।

    शूटिंग

    इन जगहों पर हुई फिल्म की शूटिंग

    फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी। फिल्म के बड़े हिस्से को डलहौजी, धर्मशाला और जैसलमेर में कोरोना महामारी के दौरान शूट किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है।

    5 फरवरी को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी।

    रमेश तौरानी और अक्षय पुरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि जया तौरानी ने फिल्म निर्माण में सहयोग किया है। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है।

    जानकारी

    फिल्म में भूतों का शिकार करते दिखेंगे सैफ और अर्जुन

    पहले सैफ, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इसके बाद फिल्म में अली और फातिमा की जगह अर्जुन व जैकलीन को शामिल किया गया।

    अर्जुन और यामी के साथ सैफ की यह पहली फिल्म होगी।

    बताया जा रहा है कि फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ और अर्जुन भूतों का शिकार करते नजर आएंगे। दर्शक अभी से फिल्म में सैफ और अर्जुन को नए अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    बॉलीवुड समाचार

    'रत्सासन' की हिन्दी रीमेक का नाम होगा 'मिशन सिंड्रेला', अक्षय और रकुल प्रीत आएंगे नजर अक्षय कुमार
    काफी समय बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    परेश रावल ने ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग फिर शुरू की ऋषि कपूर
    हंसल की फिल्म से शशि के पोते जहान करेंगे डेब्यू, परेश के बेटे भी आएंगे नजर मनोरंजन

    सैफ अली खान

    साल 2020 में इन कलाकारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत
    सैफ अली खान की तांडव पर बढ़ा बवाल, सोशल मीडिया पर हुई बैन लगाने की मांग बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' रिव्यू: दिलचस्प ट्विस्ट के बावजूद कहानी ने किया निराश, कलाकारों की अदाकारी ने जीता दिल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में शाहरुख खान

    मनोरंजन

    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग बॉलीवुड समाचार
    इस गेम शो से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन
    अपनी अगली फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी यामी गौतम कोलकाता
    हरभजन सिंह के जन्मदिन पर जारी हुआ उनकी फिल्म 'फ्रेंडशिप' का नया पोस्टर हरभजन सिंह

    अर्जुन कपूर

    क्या मीरा बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू? पति शाहिद कपूर ने दिया ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    इस तरह बॉलीवुड मना रहा गणेश चतुर्थी, कंगना-अर्जुन सहित कई सितारों ने फैन्स को दी बधाई बॉलीवुड समाचार
    मलाइका की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे अर्जुन, दोनों का साथ में डांस करते वीडियो वायरल करण जौहर
    भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025