Loading...
सैफ अली खान के शाही पटौदी पैलेस में शूट हुईं हैं ये 5 फिल्में-वेब सीरीज
सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में शूट हुईं ये फिल्में

सैफ अली खान के शाही पटौदी पैलेस में शूट हुईं हैं ये 5 फिल्में-वेब सीरीज

Aug 14, 2026
08:44 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का आलीशान पटौदी पैलेस, जिसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी शहर में स्थित है। अपनी भव्य वास्तुकला और शाही अंदाज के कारण यह महल लंबे समय से फिल्म निर्माताओं की पसंद रहा है। यहां कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'वीर जारा' और 'रंग दे बसंती'

फिल्म 'वीर जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पटौदी पैलेस को पाकिस्तान में जारा हयात खान के परिवार का घर दिखाया गया है। इस जगह पर कई सीन शूट किए गए, जिनमें 'मैं यहां हूं' गाना भी शामिल है।

साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग भी पटौदी पैलेस में हुई थी। अनुपम खेर और सिद्धार्थ के बीच बातचीत वाला एक सीन सैफ के घर पर शूट किया गया था।

#3 & #4

'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'तांडव'

साल 2011 में रिलीज हुई इमरान खान और कैटरीना कैफ की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की शूटिंग की शुरुआती शूटिंग पटौदी हवेली में हुई थी, जिसमें महल में शूट किए गए सीन भी शामिल थे।

सैफ की पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'तांडव' की शूटिंग भी पटौदी पैलेस में की गई थी। सीरीज में इस भव्य और ऐतिहासिक महल को एक रसूखदार राजनीतिक परिवार के आलीशान घर के तौर पर दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'एनिमल'

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने पटौदी पैलेस को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिल्म में यह जगह सिंह परिवार के आलीशान घर के तौर पर दिखाई गई है, जिससे इसका खास बाहरी हिस्सा, अंदरूनी सजावट और परिसर तुरंत पहचाने जाने लगे हैं।

ADVERTISEMENT