'रामायण' के नए प्रोमो में छाया 'माता सीता' बनीं साई पल्लवी का योद्धा अवतार, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत इस के निर्माता इसके प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें रणबीर, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म पर बात करते दिखे। इस वीडियो में फिल्म की कुछ झलकियां भी दिखाई गईं, जिसमें साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस ने सभी का ध्यान खींच लिया है।
वीडियो
सीता माता का दमदार अवतार देख गदगद हुए दर्शक
सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में माता सीता को एक 'योद्धा रानी' के रूप में दिखाए जाने से काफी प्रभावित हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'योद्धा सीता। किसी भी भारतीय फिल्ममेकर ने अब तक सीता का ये रूप दिखाने की कोशिश नहीं की। नितेश तिवारी 'रामायण' के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।'
दूसरे यूजर्स ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सीता के इस दमदार और निडर अवतार को पर्दे पर देखना बेहद खास और यादगार होने वाला है।
फिल्म
'रामायण' का पहला भाग इस दिन हो रहा रिलीज
'रामायण' का पहला ट्रेलर इस साल जुलाई में रिलीज हुआ था, जिसे बढ़िया प्रतिक्रिया मिली।
हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके शानदार विजुअल्स ने सभी को प्रभावित किया।
ट्रेलर में रणबीर और साई पल्लवी के साथ 'रावण' के रूप में यश का अंदाज छा गया। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आएगा।
खबर है कि 4 नवंबर को इसके 300 पेड प्रिव्यू शो रखे जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
A LIFE SIZED EPIC. Sit down with Namit Malhotra, Nitesh Tiwari, and Ranbir Kapoor as they discuss bringing RAMAYANA: RISE OF A LEGEND to the big screen. Exclusively in theatres, IMAX and Premium Large Formats worldwide November 5. pic.twitter.com/yJPEgKjeYp
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 17, 2026