NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'साथ निभाना साथिया' फेम रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती, पति ने दी जानकारी
    अगली खबर
    'साथ निभाना साथिया' फेम रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती, पति ने दी जानकारी
    'साथ निभाना साथिया' की रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती

    'साथ निभाना साथिया' फेम रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती, पति ने दी जानकारी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 06, 2021
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    रूपल पटेल टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। 'साथ निभाना साथिया' में एक्टिंग के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    खबर है कि रूपल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, उनके पति राधा कृष्ण दत्त ने कहा है कि रूपल की हालत स्थिर है।

    फिलहाल उनके अस्पताल में भर्ती होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    रूपल ने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में कोकिला मोदी की भूमिका निभाई थी।

    रिपोर्ट

    तीन से चार दिनों में अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी- सूत्र

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपल को कुछ दिनों पहले अस्वस्थ महसूस करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

    रूपल के पति ने बताया कि अभिनेत्री के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    रूपल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "हां, अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्हें अगले तीन से चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"

    जानकारी

    पिछले साल इस वजह से चर्चा में आई थीं रूपल

    पिछले साल रूपल उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब म्यूजिशियन यशराज मुखते ने 'साथ निभाना साथिया' के डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' पर एक मजेदार रैप बनाया था।

    वह पैनोरामा आर्ट थिएटर के नाम से अपना खुद का थिएटर ग्रुप भी चलाती हैं।

    रूपल 2017 से स्वच्छ भारत अभियान की ब्रैंड एंबेसेडर हैं और इसमें अपने योगदान के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार सम्मान मिल चुका है।

    सूचना

    'साथ निभाना साथिया 2' में भी दिखी थीं रूपल

    हाल में शो 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा सीजन लॉन्च किया गया था। इसमें रूपल ने कोकिला मोदी की अपनी भूमिका को फिर से निभाया था।

    हालांकि, महज एक महीने में उन्होंने 'साथ निभाना साथिया 2' छोड़ दिया था। रूपल ने स्पॉटबॉय को बताया था कि उन्हें केवल एक महीने के लिए 'साथ निभाना साथिया 2' का हिस्सा बनने के लिए कहा गया था।

    उन्होंने कहा कि योजना के मुताबिक वह एक महीने में शो से बाहर हो गईं।

    करियर

    इन फिल्मों और टीवी शो में रूपल ने किया काम

    रूपल के करियर की बात करें तो वह कई टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'शगुन', 'जानें क्या बात हुई', 'मनमोहिनी' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

    इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी है। रूपल ने 1985 में आई फिल्म 'महक' से डेब्यू किया था।

    इसके बाद उन्होंने 'अंतर्नाद', 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'पपीहा', 'समर', 'जागो और 'पहचान' जैसी फिल्मों में काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई

    कोर्ट की अवमानना ​​के मामले में सलमान ने की केआरके के खिलाफ कार्रवाई की मांग बॉलीवुड समाचार
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव महाराष्ट्र
    22 जून को तीसरी बार मां बनने वाली हैं लीजा हेडन, बेटी को जन्म देंगी बॉलीवुड समाचार
    विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इरफान खान के बेटे बाबिल ने एक्टिंग पर फोकस करने के लिए छोड़ा कॉलेज लंदन
    जिमी शेरगिल की 'कॉलर बॉम्ब' का ट्रेलर जारी, 9 जुलाई को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म मुंबई
    शाहरुख 'पठान' के बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू करेंगे शाहरुख खान
    विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा अभिनीत फिल्म '14 फेरे' जुलाई में ZEE5 पर होगी रिलीज ट्विटर

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है मिश्री, ये हैं इसके फायदे लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है जिंक सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन, हो सकती हैं समस्याएं लाइफस्टाइल
    ओवरहाइड्रेशन: शरीर में पानी की अधिकता के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय लाइफस्टाइल
    कैल्शियम की कमी नहीं बल्कि इन आदतों से भी हो सकती हैं हड्डियां कमजोर लाइफस्टाइल

    टीवी शो

    अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला मनोरंजन
    'इंडियन आइडल' का ऑडिशन देने पहुंचे कंटेस्टेंट को नेहा कक्कड़ ने दिए एक लाख रुपये मनोरंजन
    बिग बॉस 14: सलमान खान लाए सबसे बड़ा ट्वीस्ट, अगले सप्ताह होने जा रहा है फिनाले! सलमान खान
    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में भर्ती मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025