NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' दोबारा पर्दे पर मचाएगी धमाल, ये फिल्में भी सिनेमाघरों में दो-दो बार हुईं रिलीज
    अगली खबर
    'RRR' दोबारा पर्दे पर मचाएगी धमाल, ये फिल्में भी सिनेमाघरों में दो-दो बार हुईं रिलीज
    सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुईं ये फिल्में (तस्वीर: एक्स/@/BaahubaliMovie)

    'RRR' दोबारा पर्दे पर मचाएगी धमाल, ये फिल्में भी सिनेमाघरों में दो-दो बार हुईं रिलीज

    लेखन नेहा शर्मा
    May 05, 2024
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।

    फिल्म ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़े और फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने गोल्डन ग्लोब से लेकर ऑस्कर पुरस्कार तक अपने नाम किया।

    अब यह फिल्म फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख अभी सामने नहीं आई है।

    आइए इस कड़ी में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

    #1 और #2

    'शोले' और 'मुगल-ए-आजम'

    'शोले' अपने रिलीज के 2 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में लगी थी। इसके बाद 3डी में भी यह पर्दे पर आई थी। जब इस फिल्म को दूसरी बार रिलीज करने की घोषणा हुई थी तो प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। अमिताभ बच्चन की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' को 2004 में कलर प्रिंट में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह ZEE5 पर है।

    #3 और #4

    'बाहुबली' और 'गदर'

    पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' के 2 भाग आए हैं। दूसरे भाग की रिलीज से पहले एक बार फिर पहले भाग को सिनेमाघरों में लगाया गया था। यह डिज्नी+हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर है।

    ZEE5 पर मौजूद सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर' 2001 में आई थी। इसके बाद 9 जून, 2023 को यह फिर बड़े पर्दे पर आई थी। 'गदर 2' की रिलीज होने से पहले पुरानी फिल्म की यादें ताजा करने के लिए निर्माताओं ने यह फैसला किया था।

    #5 और #6 

    'फुकरे' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'

    नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद 'फुकरे' को भी लोगों का खूब प्यार मिला था। इसी प्यार को देखते हुए कुछ सिनेमाघरों में इसे दोबारा लगाया गया था। उधर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 12 मई, 2023 को दोबारा पर्दे पर आई थी।

    स्टार स्टूडियो ने ट्वीट किया था, 'जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा।'

    यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #7 और #8

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'जब वी मेट'

    फिल्म 'दुल्हनिया ले जाएंगे' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है। पिछले साल वैलेंटाइन डे पर इस फिल्म 1 हफ्ते के लिए भारत के 37 से अधिक शहरों के सिनेमाघरों में फिर रिलीज किया गया था।

    उधर शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' ने इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में फिर दस्तक दी थी।

    इन दोनों फिल्मों का लुत्फ आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

    जानकारी

    'इंग्लिश विंग्लिश'

    पिछले साल दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' दोबारा रिलीज हुई थी। यह फिल्म जियो सिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर है। यह 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    RRR फिल्म
    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    बाहुबली
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    RRR फिल्म

    ऑस्कर 2023: जूनियर एनटीआर रेड कार्पेट पर चलेंगे, बोले- अभिनेता नहीं, एक भारतीय बनकर हिस्सा लूंगा जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: 'RRR' से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें भारत के लिए क्या है खास ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 'नाटू नाटू' पर राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं, लॉरेन गॉटलिब करेंगी लाइव परफॉर्म  ऑस्कर पुरस्कार
    'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से ऑस्कर पुरस्कार

    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

    बॉलीवुड की पांच ऐसी फिल्में जो सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलीं बॉलीवुड समाचार
    25 सालों में बदल गए DDLJ के कलाकार, जानिए अब क्या कर रहे हैं सितारे बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान नहीं बनना चाहते थे DDLJ का हिस्सा, जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    DDLJ के 25 साल, 18 देशों में फिर से रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बाहुबली

    वृंदावन में प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परोसा खाना नरेंद्र मोदी
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कौन थीं भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे जो अपने घर में मृत पाई गईं? भोजपुरी सिनेमा
    नीतू ने किया ऋषि कपूर को याद, लिखा- आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं हो सकता नीतू कपूर
    PVR आईनॉक्स विज्ञापनों में करेगी कटौती, राजस्व पर पड़ सकता है असर बिज़नेस
    अध्ययन सुमन ने की कंगना रनौत की तारीफ, ब्रेकअप के सालों बाद अभिनेत्री को दीं शुभकामनाएं शेखर सुमन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025