Page Loader
रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज

रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज

Jan 04, 2021
04:35 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी बड़े पर्दे पर खूब सफलता हासिल कर चुके हैं। अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन कहानियों और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि रोहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंबा' और 'सिंघम' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले रोहित अब एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं।

कहानी

सच्ची घटना से प्रेरित होगी कहानी

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज होगी। जिसे आठ एपिसोड में बनाया जा रहा है। इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं और इसका शीर्षक क्या होगा। वहीं, इस खबर ने सीरीज के लिए काफी बेसब्री बढ़ा दी है, लेकिन इसकी रिलीज डेट भी अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी

जल्द फाइनल होगा टाइटल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित अपनी फिल्मों से फ्री होते ही इस वेब सीरीज का टाइटल भी जल्द ही फाइनल कर देंगे। हालांकि, फिलहाल इस सीरीज को लेकर आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया गया है।

टीवी डेब्यू

छोटे पर्दे पर भी डेब्यू कर चुके हैं रोहित

रोहित को उनके एक्शन के लिए जाना जाता है। वह 2014 में छोटे पर्दे पर भी डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के जरिए कई मशहूर हस्तियों से एक्शन भरे स्टंट्स भी करवाए हैं। उनके इस शो को काफी पसंद किया गया था। इस शो को उनसे पहले अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी होस्ट कर चुके हैं, लेकिन रोहित के इस शो से जुड़ने के बाद इसकी TRP काफी बढ़ गई।

वर्क फ्रंट

इन फिल्मों के लेकर भी चर्चा में हैं रोहित

गौरतलब है कि रोहित इस समय अपने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी फिल्म 'सर्कस' का ऐलान किया है। जिसमें वह एक बार फिर 'सिंबा' अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा उनके निर्देशन में बनी 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज के इंतजार में हैं। इसके बाद वह अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' पर भी काम शुरू कर सकते हैं।