NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी बनाएंगे 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक, रणवीर सिंह आएंगे नजर
    मनोरंजन

    रोहित शेट्टी बनाएंगे 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक, रणवीर सिंह आएंगे नजर

    रोहित शेट्टी बनाएंगे 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक, रणवीर सिंह आएंगे नजर
    लेखन भावना साहनी
    Oct 13, 2020, 03:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोहित शेट्टी बनाएंगे 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक, रणवीर सिंह आएंगे नजर

    बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अपना अगला प्रोजेक्ट दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, इस बार वह 1982 में रिलीज हुई संजीव कुमार की कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित काफी समय से इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। खबर है कि रोहित ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को साइन भी कर लिया है।

    पहली बार डबल रोल में दिखेंगे रणवीर

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने पूरे लॉकडाउन में इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर ध्यान दिया है। वह इसे एक बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर को संजीव कुमार वाला किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। यह मौका होगा जब इस फिल्म में रणवीर को डबल रोल में देखा जाएगा। रोहित और रणवीर दोनों ही इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    जारी है मुख्य किरदारों की तलाश

    गौरतलब है कि 'अंगूर' में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाया था। इनके अलावा मौसमी चटर्जी और दीप्ती नवल भी इसमें किरदारों में दिखी थीं। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। आज भी यह कई दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। अब देखना यह है कि रोहित की फिल्म में देवेन वर्मा की भूमिका कौन सा अभिनेता निभाएगा। इसके अलावा फिलहाल मुख्य अदाकाराओं की भी तलाश जारी है।

    रोहित 2015 में शाहरुख के साथ बनाना चाहते थे रीमेक

    रिपोर्टस के मुताबिक, रोहित 2015 में ही 'अंगूर' का रीमेक बनाना चाहते थे। उस समय उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान को संजीव कुमार वाली भूमिका के लिए चुना था। हालांकि, तब कुछ कारणों की वजह से शाहरुख और उनकी बात नहीं बन पाई। इसके बाद रोहित ने इस फिल्म पर काम बंद कर दिया। बल्कि इसकी जगह उन्होंने शाहरुख के साथ 'दिलवाले' बनाई जो 2015 के अंत में रिलीज हुई।

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और रोहित

    रोहित और रणवीर के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछले काफी समय से रोहित के निर्देशन में बनी 'सूर्यवंशी' अपनी रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही 'गोलमाल 5' भी लेकर आ रहे हैं। रणवीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और 'जयेशभाई जोरदार' में भी दिखाई देने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह
    रोहित शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    जानिए टीवी के इन मशहूर सितारों की कितनी थी पहली कमाई, अब कमाते हैं करोड़ों टीवी शो
    अमृता राव भी बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ आईं नजर विराट कोहली
    इन फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन, एक बार जरूर देखें मनोरंजन
    बॉलीवुड फिल्मों के आज तक के सबसे महंगे गाने, करोड़ों में है बजट अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    बिग बॉस 14: पहले ही हफ्ते घर से बेघर हुई सारा गुरपाल, सीनियर्स ने किया एलिमिनेट! सलमान खान
    आदित्य नारायण बनने जा रहे हैं दूल्हा, इस बॉलीवुड अदाकारा के साथ लेंगे सात फेरे बॉलीवुड समाचार
    दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'सूरज पे मंगल भारी', मनोज-दिलजीत समेत दिखेंगे ये सितारे बॉलीवुड समाचार
    जानिए 'बिग बॉस 14' की जैस्मिन भसीन के बारे में दिलचस्प बातें टीवी शो

    रणवीर सिंह

    क्रिसमस पर रिलीज होगी रणवीर की '83', अगले साल तक टली 'सूर्यवंशी' दीपिका पादुकोण
    दिवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय की 'सूर्यवंशी', मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला अक्षय कुमार
    15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे सिनेमाघर, 'सूर्यवंशी' से लेकर '83' तक ये फिल्में होंगी रिलीज अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के पांच अभिनेता, जिनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी नहीं, बल्कि ये फिल्ममेकर करवाएंगी 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' के स्टंट! टीवी शो
    कांच की टेबल पर गिरे शिविन नारंग, गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती टीवी शो
    लॉकडाउन में रोहित शेट्टी ने फोटोग्राफर्स के अकाउंट में भेजे पैसे, ऋतिक ने भी रखा ध्यान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023