रितेश देशमुख ने किया तेलुगु सिनेमा का रुख, पहली फिल्म 'RAPO23' का किया ऐलान
क्या है खबर?
रितेश देशमुख पहले ही बाॅलीवुड और मराठी सिनेमा में अपने नाम का परचम लहरा चुके हैं। अब अभिनेता वो करने जा रहे हैं, जो आजकल ज्यादातर कलाकारों को करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, रितेश भी तेलुगु सिनेमा में अपना पदार्पण कर रहे हैं। वह बतौर मुख्य अभिनेता राम पोथिनेनी की आगामी फिल्म 'RAPO23' में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि रितेश ने पोथिनेनी के साथ इस परियोजना के निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है।
शूटिंग
'RAPO23' का पहला वीडियो आया सामने
'RAPO23' के जरिए रितेश तेलुगु सिनेमा में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका ऐलान आधिकारिक तौर पर कर दिया गया है। साथ में पहला वीडियो भी सामने आया है।
फिलहाल, फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इसका निर्माण कृष्णा पोथिनेनी द्वारा रैपो सिनेमैटिक्स बैनर के तहत किया जा रहा है।
फिल्म में रितेश के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता नजर आएंगी। रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
RITEISH DESHMUKH MAKES HIS TELUGU DEBUT – JOINS RAM POTHINENI FOR 'RAPO23'... #RiteishDeshmukh makes his #Telugu debut with #RamPothineni's #RAPO23.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2026
The makers have announced his association with the film as he joins the ongoing #Hyderabad schedule.
🔗: https://t.co/uhpwBg9cpD… pic.twitter.com/dTUe04DQ26