NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कभी नहीं भुलाए जाएंगे ऋषि कपूर, इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर छोड़ी गहरी छाप
    अगली खबर
    कभी नहीं भुलाए जाएंगे ऋषि कपूर, इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर छोड़ी गहरी छाप

    कभी नहीं भुलाए जाएंगे ऋषि कपूर, इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर छोड़ी गहरी छाप

    लेखन भावना साहनी
    Apr 30, 2020
    11:19 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया।

    उन्होंने मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली।

    ऋषि कपूर की हिन्दी सिनेमा में एक बड़ा योगदान रहा है उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में की हैं।

    आज बेशक वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे।

    #1

    बॉबी

    वर्ष 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़ियां ने इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में ऋषि का मासूम चेहरा और चॉकलेटी अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया।

    खासतौर पर इस फिल्म के बाद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।

    फिल्म को खूब पसंद किया गया था। खासतौर पर इसके गाने आज भी सुनने को मिल जाते हैं।

    #2

    अग्निपथ

    वर्ष 2012 में आई रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ में ऋषि कपूर को राउफ लाला का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

    यह पहला मौका था जब उन्हें पर्दे पर दमदार नेगेटिव रोल निभाते हुए देखा गया था।

    फिल्म में ऋषि कपूर को काफी पसंद किया गया था।

    वैसे तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य किरदारों में नजर आए थे, लेकिन ऋषि कपूर ने भी फिल्म में अपनी गहरी छाप छोड़ी।

    #3

    दो दुनी चार

    वर्ष 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर की यह फिल्म एक मध्यम परिवार की कहानी थी।

    फिल्म में उनके साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आईं।

    इस फिल्म में इन दोनों को 30 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखा गया था।

    फिल्म को वैसे सिनेमाघरों में ज्यादा नहीं पसंद किया गया, लेकिन फिल्म टीवी पर आई तो दर्शकों ने इसे बार-बार देखना पसंद किया।

    #4

    कर्ज

    फिल्मकार सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी पुर्नजीवन पर आधारित थी।

    जिसे ऋषि कपूर ने बखूबी पर्दे पर उतारा। फिल्म में उनके साथ सिमी ग्रेवाल, रात किरण और टीना मुनीम जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखे।

    फिल्म में ऋषि कपूर को दूसरे जन्म वाले शख्स मौंटी की भूमिका में दिखाया गया है। जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था।

    #5

    अमर अकबर एंथोनी

    फिल्मकार मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी।

    फिल्म में ऋषि कपूर को एक बार फिर से नीतू सिंह के साथ ही इश्क फरमाते हुए पर्दे पर देखा गया था।

    उनके अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, परवीन बाबी, शबाना आजमी और प्राण जैसे सितारों को मुख्य किरदारों में देखा गया था।

    इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था। यह फिल्म वर्ष 1977 में रिलीज हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस की चपेट में आई कंगना रनौत की 'धाकड़', अब दिवाली पर नहीं होगी रिलीज! मनोरंजन
    महिला पत्रकार ने दुलकर सलमान पर लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप, अभिनेता ने मांगी माफी मनोरंजन
    सलमान के पिता सलीम खान पर लगा लॉकडाउन तोड़ने का आरोप, दिया ये जवाब मनोरंजन
    लॉकडाउन के कारण शूटिंग लोकेशन पर फंसे 'राधाकृष्ण' के सितारे, 180 क्रू मेंबर्स भी साथ मौजूद टीवी शो

    ऋषि कपूर

    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान भारत की खबरें
    ऋषि कपूर की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा, फिल्ममेकर राहुल ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण
    बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे ऋषि कपूर, 'झूठा कहीं का' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    'महाभारत' में जूही चावला, गोविंदा और चंकी पांडे को मिला था रोल, जानिए क्यों ठुकराया टीवी शो
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार
    अब आप भी 'फ्रेंड्स' की स्टार कास्ट के साथ बैठकर पी सकते हैं कॉफी, जानिए कैसे हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में डेब्यू से पहले इन पांच टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं आयुष्मान खुराना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025