ऋषि कपूर की याद दिलाएंगी ये अनदेखी तस्वीरें, कभी नहीं देखा होगा उनका ऐसा अंदाज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। पहले बुधवार को इरफान खान के निधन की खबर से लोग अभी उभर भी नहीं पाए थे। ऐसे में ऋषि कपूर को अचानक इस तरह चले किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। आज बेशक वह हमारे बीच से जा चुके हैं, लेकिन उनकी कई ऐसी यादे हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
इस तस्वीर में नन्हें ऋषि कपूर अपने पिता और मशहूर निर्माता, निर्देशन और अभिनेता राज कपूर की गोद में बैठे दिख रहे हैं। इसमें उनकी उम्र 2-3 साल की लग रही है।
इस तस्वीर में ऋषि कपूर सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की गोद में दिखाई दे रहे हैं। इस समय वह शायद 7 या 8 महीने के ही रहे होंगे।
इस तस्वीर में ऋषि कपूर की उम्र लगभग 10 साल होगी। अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान वह कोका कोला कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ बोनी कपूर और अनिल कपूर भी खूब मजे करते दिख रहे हैं।
कुछ वक्त पहले ऋषि ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वे बचपन में 'द नट्स' नाम के बैंड का हिस्सा थे।
इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने बड़े भाई और दिग्गज अभिनेता, फिल्मकार रणधीर कपूर के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें ऋषि की उम्र करीब 7-8 साल लग रही है।
इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी लाडली बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ पत्नी नीतू कपूर भी बैठी हैं। यहां मम्मी नीतू और रिद्धिमा ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।
इस तस्वीर में ऋषि अपने दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा कपूर के साथ घर पर फुरसत के पल बिताते हुए दिख रहे हैं।
इस तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर अपने दोनों बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।