Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'शकीला' के किरदार में ऋचा चड्ढा ने छोड़ी छाप, देखिए शानदार ट्रेलर
मनोरंजन

'शकीला' के किरदार में ऋचा चड्ढा ने छोड़ी छाप, देखिए शानदार ट्रेलर

'शकीला' के किरदार में ऋचा चड्ढा ने छोड़ी छाप, देखिए शानदार ट्रेलर
लेखन भावना साहनी
Dec 16, 2020, 02:29 pm 3 मिनट में पढ़ें
'शकीला' के किरदार में ऋचा चड्ढा ने छोड़ी छाप, देखिए शानदार ट्रेलर

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'शकीला' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा। अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो गया है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन बनी यह फिल्म एडल्ट स्टार शकीला की जिंदगी पर आधारित है। जिसने 90 के दशक में दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया था।

ट्रेलर
ट्रेलर में दिखाई गई शकीला की शुरुआती जिंदगी

ट्रेलर में शुरुआत में शकीला का किरदार कहता सुनाई दे रहा है, "एक जमाना था जब मैं भी स्कूल जाती थी। बड़े होकर शादी करने के अलावा मेरा कोई सपना नहीं था।" हालांकि, शकीला की जिंदगी में घटी कुछ घटनाओं ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में कुछ लोग उन्हें सॉफ्ट पोर्न स्टार कहते थे, तो वहीं कम समय में ही वह ज्यादातर लोगों के बीच एक सुपरस्टार की तरह लोकप्रिय हो चुकी थीं।

किरदार
पंकज त्रिपाठी बने सुपरस्टार का किरदार

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी को भी अहम किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने फिल्म में एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। जो दुनिया के सामने बेशक एक आदर्श व्यक्ति है, लेकिन पर्दे के पीछे की उसकी करतूते कोई नहीं जानता। वहीं, शकीला के इंडस्ट्री में आने के बाद दर्शकों में उनकी लोकप्रियता बढ़ते देख इस सुपरस्टार को भी अपनी सफलता पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई देने लगता है।

सिल्क स्मिता की याद
'डर्टी पिक्चर' की याद दिलाता है 'शकीला' का ट्रेलर
'डर्टी पिक्चर' की याद दिलाता है 'शकीला' का ट्रेलर

फिल्म 'शकीला' का ट्रेलर काफी हद तक विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' की याद दिलाता है। जिसमें उन्होंने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। सिल्क को भी इंडस्ट्री में सॉफ्ट पॉर्न स्टार कहा जाता था। 'शकीला' के ट्रेलर की शुरुआत में भी सिल्क के आत्महत्या की खबर दिखाई जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है, "क्या कोई दोबारा सिल्क बन सकती है? अगर हां तो कौन?"

रिलीज
लॉकडाउन के बाद पहली बार किसी फिल्म को मिली इतनी स्क्रीन्स

मेकर्स अब अपनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना चुके है। दरअसल, इसे 1,000 स्क्रिन्स पर रिलीज किया जाएगा। लॉकडाउन के बाद दोबारा खुले सिनेमाघरों में यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज मिली है। यह हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। शकीला क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

परिचय
जानिए कौन हैं शकीला

शकीला ने 90 के दशक के अंत से लेकर 2000 तक दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता इस कदर दर्शकों के बीच बढ़ चुकी थी कि उनकी फिल्म के सामने मेकर्स अपनी फिल्में रिलीज करने से पहले कई बार सोचने लगे थे। 2002 में उन्होंने ऐलान किया था कि अब वह किसी बी-ग्रेड फिल्म में काम नहीं करेंगी। इसके बाद 2018 में उन्होंने अपनी एक ऑटोबायोग्राफी भी लॉन्च की थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भावना साहनी
भावना साहनी
Mail
मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। चार साल के अनुभव के बाद न्यूजबाइट्स मेरा साथी है। फिल्मी सितारों की दुनिया में क्या चल रहा है, ये जानने की उत्सुकता रहती है। साथ ही फैशन, ब्यूटी और खान-पान पर टिप्स देने में भी माहिर हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
ताज़ा खबरें
भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन
भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन अजब-गजब
NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रोग्राम में चुनी गईं भारत मूल की अतिरा प्रीता रानी
NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रोग्राम में चुनी गईं भारत मूल की अतिरा प्रीता रानी टेक्नोलॉजी
IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
कैसे बदलें गूगल असिस्टेंट की आवाज? जानें आसान तरीका
कैसे बदलें गूगल असिस्टेंट की आवाज? जानें आसान तरीका टेक्नोलॉजी
जम्मू-कश्मीर: गैर कश्मीरियों को मिला मतदान का अधिकार, आतंकी संगठन ने दी हमलों की धमकी
जम्मू-कश्मीर: गैर कश्मीरियों को मिला मतदान का अधिकार, आतंकी संगठन ने दी हमलों की धमकी देश
बॉलीवुड समाचार
सुकेश ने जैकलीन को दिए थे ये मंहगे गिफ्ट, अभिनेत्री के भाई-बहनों पर भी बहाए पैसे
सुकेश ने जैकलीन को दिए थे ये मंहगे गिफ्ट, अभिनेत्री के भाई-बहनों पर भी बहाए पैसे मनोरंजन
क्या फिर से लव स्टोरी का निर्देशन करने वाले हैं इम्तियाज अली?
क्या फिर से लव स्टोरी का निर्देशन करने वाले हैं इम्तियाज अली? मनोरंजन
'मिसेज फलानी' में नौ भूमिकाएं निभाएंगी स्वरा भास्कर, शेयर किया पोस्टर
'मिसेज फलानी' में नौ भूमिकाएं निभाएंगी स्वरा भास्कर, शेयर किया पोस्टर मनोरंजन
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई मनोरंजन
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022