'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा क्या बोलीं?
क्या है खबर?
ऋचा चड्ढा हमेशा से ऐसी फिल्मों के समर्थन में रही हैं, जिनकी पहचान बड़े बजट या भारी-भरकम प्रचार के बजाय मजबूत कहानी और बेहतर कंटेंट से होती है। वो अभिनेत्री के तौर पर वह आम लोगों से जुड़ी कहानियों का हिस्सा रही हैं। अब अपने प्रोडक्शन हाउस 'पुशिंग बटन्स स्टूडियोज' के जरिए भी वह सार्थक सिनेमा को बढ़ावा दे रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्या 2026 कंटेंट आधारित फिल्मों के लिए अहम साबित होगा?
बातचीत
ऋचा ने की फिल्मों के बारे में बात
ऋचा ने कहा, "नहीं, 2026 कंटेंट के लिए कोई खास साल नहीं है। अगर बात 'हनुमान अंश' के संदर्भ में हो रही है, तो वह अलग बात है। इस साल और क्या चला है? हॉलीवुड में 'ऑब्सेशन' है, इसलिए हम फिल्मों की तुलना उससे नहीं कर सकते हैं। पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्में आम तौर पर अच्छा करती हैं। चाहे धार्मिक हो या पौराणिक, इन्हें हर कोई देख सकता है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि बहुत अच्छा हो रहा।"
बॉक्स ऑफिस
'हनुमान अंश' ने कर ली इतनी कमाई
ऋचा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि बेहतर पटकथा पर लेखकों को मिलने वाले अच्छे पैसे से हम उस दौर में पहुंच सकते हैं, जहां कंटेंट-बेस्ड सिनेमा आगे रहेगा।"
आपको बता दें 'हनुमान अंश' फिल्म 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 423 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 2 महीने पूरे होने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है।
खास
ऋचा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस में ये है खास
ऋचा और अली फजल का प्रोडक्शन हाउस 'पुशिंग बटन्स स्टूडियोज' नए कलाकारों और प्रतिभाओं को लगातार मौका दे रहा है। इसकी पहली फीचर फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' (2024) थी, जिसका निर्देशन शुचि तलाती ने किया था।
इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने क्राइम थ्रिलर 'पपीता', एडल्ट एनिमेशन 'डॉगी स्टाइल्स', म्यूजिकल कॉमेडी 'पिंकी प्रॉमिस', डॉक्यूमेंट्री 'रियलिटी' और फैंटेसी ड्रामा 'मिस पामोलिव ऑल नाइट कैबरे' जैसे प्रोजेक्ट्स को समर्थन दिया।