NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋचा चड्ढा का बड़ा खुलासा, बाहरी लोगों को आखिरी वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस
    अगली खबर
    ऋचा चड्ढा का बड़ा खुलासा, बाहरी लोगों को आखिरी वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस

    ऋचा चड्ढा का बड़ा खुलासा, बाहरी लोगों को आखिरी वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस

    लेखन भावना साहनी
    Jan 24, 2021
    08:01 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म का मुद्दा हमेशा गर्माया रहता है। कई सितारों ने इस पर खुलकर बात की है। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस पर खुलकर बात की है। उन्हें इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन किरदारों के लिए जाना जाता है।

    किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाली ऋचा ने हाल ही में कहा है कि कई बार लोगों की सिफारिशों पर आखिरी वक्त में सितारों को फिल्मों में रिप्लेस कर दिया जाता है।

    मुश्किल

    अब भी मुश्किल है इंडस्ट्री में रहना- ऋचा चड्ढा

    हाल ही में TOI को दिए इंटरव्यू में ऋचा ने अपनी निजी जिंदगी से फिल्मी करियर से जुड़ी कई चीजों पर खुलकर बात की।

    इस दौरान उनसे पूछा गया कि जब कोई कलाकार इंडस्ट्री किसी फिल्मी परिवार से नहीं आता तो उसके लिए यहां रहना कितना मुश्किल या आसान होता है? इस ऋचा ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए यह बहुत मुश्किल था और अब भी है।

    रिप्लेस

    आखिर वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस- ऋचा

    उन्होंने कहा, "बाहरी होने के कारण कई बार हमें आखिरी वक्त में फिल्म में बड़े कलाकारों या किसी की सिफारिश पर आए शख्स से रिप्लेस कर दिया जाता है। हालांकि, अब चीजें बेहतर हो रही है।"

    उन्होंने बाहरी कलाकारों का उदाहरण देते हुए कहा, "आज राजकुमार राव और अली फजल जैसे कलाकारों को देखकर आश्चर्य होता है। अली ने जब वेब सीरीज शुरू की थी तो लोग उन्हें इसके लिए रोकते थे। लेकिन अब उनके लिए दुनिया खुल गई है।"

    प्रतिभा

    आपकी प्रतिभा आपको मंजिल जरूर दिलाएगी- ऋचा

    ऋचा ने आगे कहा, "यह सच है कि अली फजल और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं। यह बेहद शानदार है।"

    'फुकरे' अदाकारा ने कहा, "इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस परिवार से हैं। आप जहां पहुंचना चाहते उसमें आपको थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन अगर आप में प्रतिभा है तो आप अपनी मंजिल तक पहुंचने में जरूर सफल होंगे।"

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं ऋचा चड्ढा

    ऋचा के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म काफी समय से विवादों में फंसी हुई थी।

    इसके अलावा अब जल्द ही वह 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'लाहौर कॉन्फिटेंशियल' में भी नजर आने वाली हैं।

    इसके बाद उन्हें मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फुकरे' के तीसरे भाग में भी देखा जाने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रिचा चड्डा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ अली खान की तांडव पर बढ़ा बवाल, सोशल मीडिया पर हुई बैन लगाने की मांग सैफ अली खान
    'तांडव' रिव्यू: दिलचस्प ट्विस्ट के बावजूद कहानी ने किया निराश, कलाकारों की अदाकारी ने जीता दिल सुनील ग्रोवर
    शाहिद कपूर की 'जर्सी' का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक मनोरंजन
    क्या जल्द ही दुल्हन बनेंगी मौनी रॉय? जानिए किसे कर रही हैं डेट! टीवी शो

    मनोरंजन

    विक्की कौशल ने 'मिस्टर लेले' में किया वरुण धवन को रिप्लेस, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर.... बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट अस्पताल में हुई थीं भर्ती, सह-अभिनेत्री ने थकान को बताया वजह बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' विवाद के बीच कानूनी पचड़ों में फंसी पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर', दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार

    रिचा चड्डा

    'फुकरे 3' की कहानी में आया कोरोना वायरस, दर्शकों को एक खास संदेश देगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    ऋचा चड्ढा को मिला 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड', बोलीं- बिना गॉडफादर हासिल किया सम्मान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025