Loading...
मनोज तिवारी की दूसरी शादी के पीछे बेटी रीति का था हाथ? सुनाया दिलचस्प किस्सा
कैसे हुई थी मनोज तिवारी की दूसरी शादी

मनोज तिवारी की दूसरी शादी के पीछे बेटी रीति का था हाथ? सुनाया दिलचस्प किस्सा

Oct 14, 2026
11:53 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' से बाहर हो चुकीं रीति तिवारी ने अपने पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पिता को निजी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रीति के मुताबिक, जब वह करीब 16-17 साल की थीं, तभी उन्हें एहसास हो गया था कि उनके पिता की जिंदगी में कोई खास आ चुका है। उन्होंने बताया कि आखिरकार उन्होंने ही पिता की शादी को लेकर बातचीत शुरू की थी।

फैसला

रीति ने किया था यह फैसला

रीति ने कहा, "जब मैं 16-17 साल की थी, तब मुझे महसूस हो गया था कि पापा को कोई मिल गया है, लेकिन वह मुझे बता नहीं पा रहे थे।समझ आ जाता, बच्चे नासमझ नहीं होते हैं। ऐसे में मैंने उनसे बात करने का फैसला किया था, क्योंकि वह खुद से तो कभी ऐसा नहीं कर पाते। आप जानते हैं, वह यह फैसला लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। तो मैंने उन्हें कहा, 'हेलो पापा, आप शादी कर लीजिए।'"

जवाब

मनोज ने रीति को दिया था यह जवाब

रीति ने कहा कि उनके पिता मनोज अपनी निजी जिंदगी के बारे में उनसे बात करने में सहज नहीं थे।

हालांकि, खुद को मुंह-फट बताते हुए रीति ने कहा कि उन्होंने पहल की और उन्हें शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने सुझाव पर उनकी प्रतिक्रिया को याद करते हुए, वह हंसीं और कहा कि पापा ने जवाब दिया, "ठीक है बेटा। अगर तुमने कहा है तो कर लते हैं।"

ADVERTISEMENT

शादी

कब हुई थी मनोज की पहली शादी?

आपको बता दें कि मनोज की पहली शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी और उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम रीति है। हालांकि, शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए और 2012 में उनका तलाक हो गया।

रानी से अलग होने के कई साल बाद, मनोज ने दोबारा शादी करने का फैसला किया और अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी कर ली। इस शादी से उनकी 2 बेटियां हैं।

ADVERTISEMENT