रीति के 'बिग बॉस' से बाहर होने पर क्या बोले मनोज तिवारी? बेटी ने किया खुलासा
क्या है खबर?
अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को 'बिग बॉस 20' में उनके व्यवहार के लिए सलमान खान की आलोचना का सामना करना पड़ा था और कुछ ही दिनों बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। शो से बाहर होने के बाद, रीति ने अब अपने पिता की प्रतिक्रिया के बारे में बात की है और उस मैसेज का खुलासा किया है, जो बाहर आने के बाद मनोज ने उन्हें भेजा था।
गलती
रीति ने मानी अपनी गलती
रीति ने कहा, "मेरे माता-पिता निश्चित रूप से घबराहट के साथ शो देख रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि यह लड़की आगे क्या करने वाली है। उस समय मैंने अपनी भावनाओं को हावी होने दिया और ऐसी चीजें कर बैठीं जो मुझे नहीं करनी चाहिए थीं। मैंने सही शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया और मेरा व्यवहार भी अच्छा नहीं था। गुस्से और आक्रामकता में, मैंने कई ऐसी बातें कहीं और काम किए जो मैं कभी नहीं करना चाहती।"
मैसेज
'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद मनोज ने रीति को किया ये मैसेज
रीति ने आगे कहा, "यहां कुछ भी कहने का कोई मतलब नहीं है। मैं अपने कामों से इसे साबित करके दिखाऊंगी।"
रीति से जब आगे पूछा गया कि उनके माता-पिता ने उनके बाहर होने पर कैसी प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, "घर लौटने के बाद मुझे पापा से बात करने का ज्यादा समय नहीं मिला, क्योंकि वे अपने कामों में व्यस्त हैं, लेकिन हां, उन्होंने मुझे मैसेज करके कहा, 'बेटा, बात चाहे जो भी हो, मुझे तुम पर गर्व है।'"