NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महिला दिवस पर रिया चक्रवर्ती ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, शेयर की ये खास तस्वीर
    मनोरंजन

    महिला दिवस पर रिया चक्रवर्ती ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, शेयर की ये खास तस्वीर

    महिला दिवस पर रिया चक्रवर्ती ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, शेयर की ये खास तस्वीर
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2021, 06:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला दिवस पर रिया चक्रवर्ती ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, शेयर की ये खास तस्वीर

    करीब आठ महीने सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद आखिरकार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की इंस्टाग्राम पर वापसी हो गई है। खास बात यह है कि उनका यह पोस्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आया है। इस खास मौके पर हर कोई महिलाओं को बधाई दे रहा है। ऐसे में रिया ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की और सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। रिया ने अपने पोस्ट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

    रिया ने मां को बताया अपनी ताकत

    पूरी दुनिया में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी लगातार सोशल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को समर्पित पोस्ट साझा कर रहे हैं। इसी बीच लंबे समय से सोशल मीडिया से नदारद रहीं रिया चक्रवर्ती ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में रिया ने मां का हाथ थामा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हम सभी को हैप्पी वुमन्स डे। मां और मैं हमेशा साथ-साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा धैर्य, मेरी मां।'

    यहां देखिए रिया का इंस्टा पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by rhea_chakraborty on March 8, 2021 at 5:21 pm IST

    सुजैन खान और शिबानी दांडेकर ने जताया प्यार

    रिया के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया है। रितिक रोशन की पत्नी सुजैन खान और उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर ने दिल वाला इमोजी बनाकर रिया के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिया की वापसी होने के बाद उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत भी किया है। कुछ लोगों ने कहा है, सच की हमेशा जीत होती है, आलोचकों को ट्रोल करते रहने दें, आप उन्हें नजरअंदाज करिए और चमकते रहें।

    रिया पर लगे थे सुशांत की मौत के आरोप

    मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून को खुदकुशी कर ली थी। उस समय रिया उनके साथ रिश्ते में थीं। सुशांत की मौत के मामले में रिया का नाम तब सामने आया था, जब सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करवाई और कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले में ड्रग्स का भी एंगल निकलकर सामने आया था। जिसकी वजह से रिया को जेल जाना पड़ा।

    रिया ने आखिरी बार 27 अगस्त को किया था पोस्ट

    रिया ने आखिरी पोस्ट पिछले साल 27 अगस्त को किया था। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम आने पर किस तरह उनके घर के बाहर लोग उनके पिता को घेरे हुए हैं। रिया ने बताया था कि वह इस वजह से अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उस वक्त रिया और उनके परिवार से सुशांत को लेकर पूछताछ चल रही थी।

    यहां देखें वीडियो

    Instagram post

    A post shared by rhea_chakraborty on March 8, 2021 at 5:25 pm IST

    रिया की मां ने कहा था- मेरी बेटी फाइटर है, जंग जीत लेगी

    पिछले साल रिया की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां संध्या चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "जिन हालातों से रिया गुजर रही है, पता नहीं वह इन चीजों से कैसे उबर पाएगी। वह एक फाइटर हैं और यह जंग जीत लेगी।" उन्होंने कहा था, "बेटी की जो झूठी बदनामी की गई है। फिर भी उसने अपनी गरिमा बनाए रखी है। मुझे मेरी बेटी को ठीक करवाने के लिए उनकी थैरेपी करवानी होगी।"

    NCB ने रिया के खिलाफ दायर की थी चार्जशीट

    सुशांत और रिया ड्रग्स मामले में NCB की जांच जारी है। हाल ही में एजेंसी ने रिया व उनके भाई शौविक समेत 31 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। NCB की 12,000 पेज की चार्जशीट को उनके वकील ने औचित्यहीन करार दिया है। उनका कहना है कि NCB के सारे प्रयास रिया के लिए हैं ताकि किसी तरह से उन्हें फंसाया जा सके। पूरी की पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग एंगल का पता लगाने के काम में लगी है।

    रिया संग फिर काम करने की प्लानिंग कर रहे रूमी जाफरी

    राइटर रूमी जाफरी ने हाल ही में कहा, "मैं लॉकडाउन के बाद सुशांत और रिया के साथ लव स्टोरी फिल्म बनाने जा रहा था लेकिन भगवान की कुछ और मर्जी थी। मैं फिल्म को दोबारा बनाने की प्लानिंग कर रही हूं और इस फिल्म के लिए मैं निश्चित तौर पर रिया को ही साइन करूंगा।" रूमी ने कहा, "रिया अन्य मौकों की हकदार हैं। वह प्रतिभाशाली और सुंदर है। वह अब तक कई तरह की परेशानियों से गुजरी है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023