NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर दर्ज करवाया केस, लगाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप
    अगली खबर
    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर दर्ज करवाया केस, लगाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर दर्ज करवाया केस, लगाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप

    लेखन भावना साहनी
    Sep 07, 2020
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। जहां एक ओर इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से आरोपी के तौर पर लगातार पूछताछ की जा रही है, वहीं अब रिया ने सुशांत बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करके इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।

    उन्होंने हाल ही में प्रियंका के अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।

    आरोप

    फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का लगाया आरोप

    रिया ने अपनी शिकायत में प्रियंका पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने NDPS एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।

    इस बात की जानकारी खुद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने आज अपना एक बयान जारी कर मीडिया को दी है। रिया के अनुसार प्रियंका सिंह, डॉ तरुण कुमार और अन्य लोगों जांच होनी चाहिए।

    फर्जी प्रिस्क्रिप्शन

    डॉक्टर तरूण से प्रियंका ने बनवाया फर्जी प्रिस्क्रिप्शन- रिया के वकील

    रिया के वकील मानेशिंदे के अनुसार 8 जून को सुशांत की बहन प्रियंका ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार से दिवंगत अभिनेता के लिए एक फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था।

    मानेशिंदे का कहना है कि डॉ तरुण ने अपने प्रिस्क्रिपशन में जो भी दवाएं लिखी थीं वह NDPS एक्ट के तहत आती हैं और इन सभी पर पाबंद लगी हुई है। ऐसे में यह फर्जी और गैरकानूनी रूप से सुशांत को दी गई थी।

    व्हाट्सऐप चैट

    व्हाट्सऐप चैट के आधार पर दर्ज करवाई शिकायत

    मुंबई पुलिस में दायर की गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि फर्जी प्रिस्क्रिप्शन में सुशांत को दिल्ली में दर्शाया गया है। जबकि वास्तव में वह उस समय मुंबई में थे।

    यह शिकायत रिया ने 8 जून को सुशांत और उनकी बहन के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट के आधार पर दर्ज करवाई गई है। इसके छह दिन बाद ही अभिनेता अपने घर में मृत पाए गए थे और इसी दिन रिया ने उनका घर छोड़ा था।

    जानकारी

    रिया ने किया सुशांत को दवाइयां लेने से मना

    रिया का दावा है कि सुशांत ने उन्हें यह चैट्स दिखाई थीं। रिया ने कहा कि उन्होंने सुशांत को वह दवाइयां लेने से रोका था, जो उनके डॉक्टर ने उन्हें नहीं बताई। लेकिन वह वही दवाइयां लेना चाहते थे जो उनकी बहन ने बताई थी।

    पूछताछ

    रिया ने की जा रही है कड़ी पूछताछ

    गौरतलब है कि फिलहाल 28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती को सुशांत के परिवार द्वारा लगाए कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता के निधन के बाद मुंबई पुलिस से लेकर CBI तक सभी एजेंसियों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

    इस समय उनसे ड्रग एंगल के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की पूछताछ चल रही है। जो कुछ दिन पहले ही रिया के भाई शौविक को गिरफ्तार कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    जब अक्षय कुमार की एक साल में रिलीज हुई थी 11 फिल्में अक्षय कुमार
    रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता, इस तरह दिया जवाब मनोरंजन
    फाइटर पायलट के अंदाज में दिखेंगी कंगना रनौत, दिसंबर में शुरु करेंगी 'तेजस' की शूटिंग मनोरंजन
    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी गई सुशांत की 'दिल बेचारा' डिज्नी+ हॉटस्टार

    मनोरंजन

    सुशांत के पिता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, बहन ने भी उठाए सवाल बॉलीवुड समाचार
    'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री ने अपने पिता पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप उत्तर प्रदेश
    डॉन अबु सलेम के नाम पर महेश मांजरेकर से मांगे 35 करोड़ रुपये, एक शख्स गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    'साराभाई वर्सेज साराभाई' के अभिनेता राजेश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही हुए क्वारंटीन टीवी शो

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत मामला: रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तीन घंटे चली बहस, फैसला सुरक्षित मुंबई पुलिस
    सुशांत के परिवार ने जारी की नौ पेज की चिट्ठी, बयां किया अपना दर्द बॉलीवुड समाचार
    ED की पुष्टि; सुशांत के अकाउंट से निकले 15 करोड़ रुपये, रिया से कोई संबंध नहीं बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की बहन का पुराना वीडियो वायरल, पैसों को लेकर स्टाफ मेंबर को लगा रही फटकार बॉलीवुड समाचार

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है? बॉलीवुड समाचार
    रिया पर सुशांत के असिस्टेंट के खुलासे, बोले- यूरोप ट्रिप के बाद बदल गए थे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर उठे सवाल, जानिए किसने क्या कुछ कहा बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती को ED ने भेजा समन, 7 अगस्त को पेश होने को कहा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025