Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR, लगाए गंभीर आरोप
  • मनोरंजन

    रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR, लगाए गंभीर आरोप

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Sep 08, 2020, 05:56 pm
    रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR, लगाए गंभीर आरोप
  • बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है।

    हालांकि, अब रिया ने सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है।

    रिया की शिकायत पर अब मुंबई पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

  • इस खबर में
    रिया ने लगाए आत्महत्या के उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप CBI कर सकती है रिया की शिकायत पर जांच सुशांत की बहनों पर लगाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप प्रियंका के प्रिस्क्रिप्शन से सहमत नहीं थीं रिया व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद रिया ने लगाए आरोप NCB ने किया रिया को गिरफ्तार
  • आरोप

    रिया ने लगाए आत्महत्या के उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप

  • सोमवार को देर रात रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उन्होंने प्रियंका, मीतू और कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ तरुण कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता की तहत धारा 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306 और 120B/34 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा इन पर NDPS एक्ट के तहत धारा 8(1), 21,22 और 29 भी लगाई गई है।

  • जानकारी

    CBI कर सकती है रिया की शिकायत पर जांच

  • पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत की मौत से जुड़े हर मामले की जांच ही करेगी। ऐसे में अब रिया की शिकायत के बाद यह मामला भी कथित तौर पर CBI ही देखेगी।

  • फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन

    सुशांत की बहनों पर लगाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप

  • रिपोर्ट्स के अनुसार सात पन्नों की FIR में रिया ने सुशांत की बहनों और डॉ कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में दर्शाया कि सुशांत उस समय दिल्ली के अस्पताल में थे, जबकि 34 वर्षीय अभिनेता वास्तव में उस समय मुंबई में मौजूद थे।

    इसमें उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका और डॉ कुमार द्वारा बताई गई गैरकानून दवाइयां लेने के पांच दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई।

  • जानकारी

    प्रियंका के प्रिस्क्रिप्शन से सहमत नहीं थीं रिया

  • रिया ने FIR में यह भी कहा कि सुशांत की बहन द्वारा भेजे गए प्रिस्क्रिप्शन से वह असहमत थी। इसी वजह से उन्होंने सुशांत ने रिया से उनका घर छोड़ने के लिए भी कह दिया था। जिसके बाद वह वहां से चली गईं।

  • व्हाट्सऐप चैट

    व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद रिया ने लगाए आरोप

  • बता दें कि रिया ने यह FIR सुशांत और प्रियंका की व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद दर्ज करवाई है। जिसमें प्रियंका ने 8 जून को सुशांत को एंजाइटी के लिए तीन अलग-अलग तरह की दवाइयों लेने की सलाह देते हुए एक प्रिस्क्रिप्शन दिया था।

    रिया के अनुसार इस फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर भी थे। उनका मानना है कि सुशांत को गलत दवाइयों के पीछे डॉ कुमार और प्रियंका की मिलीभगत है।

  • गिरफ्तारी

    NCB ने किया रिया को गिरफ्तार

  • गौरतलब है कि सुशांत मामले की जांच में ड्रग एंगल भी निकलकर सामने आया है। जिसका रिया से संबंध बताया जा रहा है। ऐसे में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी रिया से पूछताछ कर रहा है।

    सोमवार को NCB ने आठ घंटे तक रिया से पूछताछ की थी। यहां से निकलने के बाद ही रिया सीधा बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

    आज फिर लगातार तीसरे दिन NCB रिया से पूछताछ कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
  • बॉलीवुड समाचार
  • मुंबई पुलिस
  • सुशांत सिंह राजपूत
  • रिया चक्रवर्ती
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना संक्रमित होने के बाद विवाद के कारण मानसिक परेशानियों से गुजरी थीं कनिका कपूर
    कोरोना संक्रमित होने के बाद विवाद के कारण मानसिक परेशानियों से गुजरी थीं कनिका कपूर
    मनोरंजन
  • प्रधानमंत्री ने 11-14 अप्रैल तक 'टीका उत्सव' मनाने को कहा, ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन का लक्ष्य
    प्रधानमंत्री ने 11-14 अप्रैल तक 'टीका उत्सव' मनाने को कहा, ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन का लक्ष्य
    देश
  • सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट
    सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट
    मनोरंजन
  • लिंक्डइन पर फेक जॉब ऑफर, फंसाने का नया तरीका आजमा रहे हैं हैकर्स
    लिंक्डइन पर फेक जॉब ऑफर, फंसाने का नया तरीका आजमा रहे हैं हैकर्स
    टेक्नोलॉजी
  • 'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, सेट से वायरल हुई टाइगर श्रॉफ की तस्वीर
    'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, सेट से वायरल हुई टाइगर श्रॉफ की तस्वीर
    मनोरंजन
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021