Page Loader
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को विदाई में मिलेगा ये खास उपहार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को मिलेंगे कीमती तोहफे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को विदाई में मिलेगा ये खास उपहार

Jul 11, 2024
12:03 pm

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। शादी की तैयारियों से जुड़ीं जानकारियों ने दुनियाभर के लोगों को अंबानी परिवार के इस खास दिन के लिए उत्साहित और रोमांचित कर दिया है। शादी से पहले की रस्में जारी हैं, जिनमें फिल्मी सितारे भी बढ़-चढ़कर शिरकत कर रहे हैं। जहां VVIP मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

रिटर्न गिफ्ट

VVIP मेहमानों को मिलेगा ये खास तोहफा

रिपोर्ट्स के अनुसार, VVIP मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं और ये हैं करोड़ों रुपये की घड़ियां। ये रिटर्न गिफ्ट कई राज्यों से बनाकर लाए गए हैं। घड़ियां सिर्फ VVIP मेहमानों के लिए होंगी। बाकी मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार करवाए गए हैं। कुल मिलाकर अंबानी परिवार शादी में मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए 100 से ज्यादा निजी विमान तैयार हैं।

खातिरदारी

शादी में परोसे जाएंगे 2,500 व्यंजन

अनंत की शादी के मेन्यू की बात करें तो इसमें 2,500 से ज्यादा व्यंजन शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा विदेशी शेफ इन व्यंजनों को बनाएंगे। मुकेश की मेहमानों की सूची में बॉलीवुड, हॉलीवुड और राजनीति जगत के अलावा खेल जगत और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हैं। अनंत 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 13 और 14 जुलाई को भी कार्यक्रम होंगे।