Loading...
'रामायण' में लक्ष्मण बनना रवि दुबे के लिए क्यों है खास? खुद बताई वजह
रवि दुबे के लिए 'रामायण' सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि करियर का सबसे बड़ा अवसर है

'रामायण' में लक्ष्मण बनना रवि दुबे के लिए क्यों है खास? खुद बताई वजह

Oct 12, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

'12/14 करोल बाग' और 'जमाई राजा' जैसे टीवी शोज से पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि दुबे जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी भी अहम किरदारों में हैं। वैरायटी इंडिया से बातचीत में रवि ने कहा कि ट्रेलर में उनके किरदार को मिली प्रतिक्रिया के लिए वह दर्शकों के शुक्रगुजार हैं।

रिलीज

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?

रवि ने कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, मैं हर दिन उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि मैं उस ईमानदारी को पकड़ पाऊं, जिसकी इस किरदार को जरूरत है। मैं उस जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझता हूं, जो ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के साथ आती है, जो हजारों सालों से लोगों के दिलों और जहन में बसा हुआ है।"

आपको बता दें यह फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

बातचीत

रवि ने 'रामायण' को लेकर कही ये बात

रवि ने आगे कहा, "किसी अभिनेता की जिंदगी में ऐसा बहुत कम होता है कि उसके करियर का सबसे बड़ा मौका, उसकी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक हो। मेरे लिए यह मौका कुछ ऐसा ही है। मैं इस फिल्म से आभार, प्यार, ईमानदारी और जिम्मेदारी की गहरी भावना के साथ जुड़ रहा हूं और दुनिया भर से ट्रेलर को जो प्यार मिल रहा है, उससे हम सभी बहुत उत्साहित और अभिभूत हैं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

ये सितारे आएंगे नजर

नितेश की 'रामायण' में रवि के अलावा रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी।

ADVERTISEMENT