NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' पर बोलीं रत्ना पाठक शाह- यह फिल्म हमें पीछे ले जाने वाली है
    अगली खबर
    'RRR' पर बोलीं रत्ना पाठक शाह- यह फिल्म हमें पीछे ले जाने वाली है
    रत्ना पाठक शाह ने की RRR की आलोचना

    'RRR' पर बोलीं रत्ना पाठक शाह- यह फिल्म हमें पीछे ले जाने वाली है

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 19, 2022
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    'RRR' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म को दक्षिण भारतीय दर्शकों समेत देशभर के लोगों ने काफी पसंद किया।

    देश ही नहीं, फिल्म ने विदेश में भी अपनी धूम मचाई। एसएस राजामौली ऑस्कर में फिल्म के लिए कैंपेनिंग कर रहे हैं।

    फिल्म के कलाकारों रामचरण और जूनियर NTR की भी खूब चर्चा रही।

    जहां हर किसी ने फिल्म की तारीफ की, वहीं अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने फिल्म को पीछे ले जानी वाली फिल्म बताया।

    बयान

    यह एक रिग्रेसिव फिल्म है- शाह

    एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में शाह ने फिल्ममेकिंग पर बात की।

    उन्होंने कहा कि 'RRR' इतनी लोकप्रिय फिल्म है लेकिन यह पीछे ले जाने वाली फिल्म है।

    उन्होंने कहा, "यह फिल्म पीछे देखती है जबकि हमें आगे देखना चाहिए। हमें लगता है कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह अच्छा है क्योंकि हम भारत के लोकतंत्र में रहते हैं। जब तक लोग अपने काम को क्रिटिकली नहीं देखेंगे, हमें RRR जैसी फिल्में देखनी पड़ेंगी।"

    बयान

    'पठान' विवाद पर यह बोलीं अभिनेत्री

    एक अन्य इंटरव्यू में शाह ने 'पठान' विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रही हैं जिस दिन लोग नफरत करते-करते थक जाएंगे और उम्मीद की ओर जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि लोगों की प्लेट में खाना नहीं है लेकिन लोग इस बात पर भड़क रहे हैं कि किसी और ने क्या पहना है। अगर लोगों के दिमाग में यह है तो हम एक बेवकूफाना समय में रह रहे हैं।

    RRR

    1,000 करोड़ रुपये कमा चुकी 'RRR'

    हाल ही में 'RRR' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में क्रिटिक्स चॉइस की पांच श्रेणियों के लिए नामांकन मिला है।

    फिल्म स्वंतत्रता के पूर्व की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में रामचरण और जूनियर NTR के अलावा आलिया भट्ट, श्रिया शरन और अजय देवगन भी हैं।

    फिल्म दुनियाभर में करीब 1,000 करोड़ रुपये कमाए थे। 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है।

    फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुकी है।

    सुर्खियां

    'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए चर्चा में हैं अभिनेत्री

    शाह जल्द ही गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 6 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दर्शील सफारी भी नजर आएंगे।

    पिछली बार शाह जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' में नजर आई थीं।

    वह रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' में भी नजर आई थीं।

    शाह फिल्मों के साथ ही अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। कुछ महीने पहले ही करवाचौथ पर बयान देकर वह सुर्खियों में आ गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    RRR फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    RRR फिल्म

    'RRR' के बाद आलिया ने साइन की जूनियर NTR अभिनीत एक तेलुगु फिल्म बॉलीवुड समाचार
    हिन्दी सहित कई भाषाओं में 25 मार्च को रिलीज होगी 'RRR' आलिया भट्ट
    'पठान' से 'टाइगर 3' तक, करोड़ों रुपये में बिके इन फिल्मों के डिजिटल राइट्स आगामी फिल्में
    स्टारकास्ट की फीस को छोड़कर 336 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'RRR' एसएस राजामौली

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में राज कपूर
    वेब सीरीज 'कमांडो' में नहीं दिखेंगे विद्युत जामवाल, विपुल शाह ने बताई वजह विद्युत जामवाल
    वरुण के साथ अनीस बाज्मी नहीं बना रहे '5 मिनट का सुपरहीरो', खबरों का किया खंडन वरुण धवन
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म को मिला 'तू झूठी मैं मक्कार' नाम, रिलीज डेट भी जारी रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025