NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रश्मिका साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं, हो रही ट्रोलिंग
    मनोरंजन

    रश्मिका साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं, हो रही ट्रोलिंग

    रश्मिका साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं, हो रही ट्रोलिंग
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 29, 2022, 08:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रश्मिका साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं, हो रही ट्रोलिंग
    साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं रश्मिका मंदाना

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से साउथ के साथ बॉलीवुड में भी चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हिंदी फिल्मों में पारी शुरू कर दी है। पिछली बार वह फिल्म 'गुडबाय' में नजर आई थीं और अब उनकी अगली हिंदी फिल्म 'मिशन मजनू' रिलीज होने वाली है। हाल ही में अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करते वक्त रश्मिका कुछ ऐसा कह गईं, जो दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रशंसकों के गले नहीं उतरा। आइए जानते हैं रश्मिका ने ऐसा क्या कहा।

    रश्मिका के बयान पर भड़के लोग

    रश्मिका ने मीडिया से कहा, "मैं बॉलीवुड के रामोंटिक गाने सुनकर ही बड़ी हुई हूं। साउथ फिल्मों में सामूहिक, मसालेदार या आइटम नंबर होते हैं।" इस पर ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका ने कितनी बेकार बात कही है? एकदम तथ्य से बेखबर। उन्होंने दुनिया के सामने अपनी मूर्खता का पर्दाफाश किया है।' दूसरे ने लिखा, 'रश्मिका, एआर रहमान और इलैयाराजा के गानों को नहीं जानती क्या?।' एक ने लिख, 'अब साउथ इंडस्ट्री को नीचा दिखाना शुरू कर दोगी।'

    पिछले कुछ समय से विवादों में हैं रश्मिका

    रश्मिका को 'कांतारा' न देखने और उस पर प्रतिक्रिया न देने को लेकर लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा है। खबरें आईं कि रश्मिका को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री बैन कर रही है। पिछले दिनों इंडस्ट्री में उनके शुरुआती अनुभव के बारे में पूछा गया कि उन्हें कैसे मौका मिला। जवाब में उन्होंने कन्नड़ के प्रोडक्शन हाउस परमाह का नाम नहीं लिया था, जबकि इसी स्टूडियो के जरिए उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद भी रश्मिका ट्रोल हुईं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'किरिक पार्टी' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था, जो 'कांतारा' के हीरो हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रश्मिका के साथ रक्षित शेट्टी दिखे थे। इसने बेस्ट फैमिली एंटरटेनर का कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और साउथ में पांच फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    2020 में नेशनल क्रश बनी थीं रश्मिका

    रश्मिका को गूगल ने 2020 की भारत की राष्ट्रीय क्रश बताया था। इसके बाद अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। दरअसल, गूगल पर 'National Crush Of India 2020' सर्च करने पर रश्मिका का नाम सामने आ रहा था। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही अपने प्रशंसकों की तारीफ भी की थी। इसके अलावा पिछले साल आई फोर्ब्स इंडिया की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया कलाकारों की लिस्ट में रश्मिका सबसे टॉप पर थीं।

    रश्मिका की आने वाली दूसरी फिल्में

    रश्मिका, 'मिशन मजनू' के अलावा रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखेंगी। यह रश्मिका की तीसरी हिंदी फिल्म है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'गुडबाय' थी, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। रश्मिका पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में भी अपनी मौजूदगी नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला पार्ट 'पुष्पा: द राइज' में रश्मिका का किरदार श्रीवल्ली लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। रश्मिका 'वारिसु' नाम की एक तमिल फिल्म से भी जुड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रश्मिका मंदाना
    कन्नड़ सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पृथ्वी शॉ के लिए यह काफी बड़ा सीजन होगा- रिकी पोंटिंग पृथ्वी शॉ
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग

    सोशल मीडिया

    करौली बाबा आलीशान कोठी के सवाल पर बोले- नहीं रहेंगे झोपड़ी में, क्या उखाड़ लोगे कानपुर
    ट्विटर 1 अप्रैल से हटा देगी लेगेसी ब्लू टिक, ट्वीट कर दी ये जानकारी  ट्विटर
    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया मल्टी डिवाइस लिंकिंग फीचर, डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग में भी बड़ा अपडेट व्हाट्सऐप
    इस दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को सिर्फ पानी पिलाने की बनाई योजना, जानिए कारण रेडिट

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एलन मस्क से मांगी मदद  ट्विटर
    साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार के पिता का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस चेन्नई
    सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नया पोस्टर जारी  सामंथा रुथ प्रभु
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जाह्नवी कपूर

    रश्मिका मंदाना

    क्रिकेटर शुभमन गिल को नहीं है अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर क्रश, बोले- ये कब हुआ शुभमन गिल
    इस दिन दिखेगी 'पुष्पा 2' की पहली झलक, सामने आई तारीख अल्लू अर्जुन
    'मिशन मजनू' का OTT पर बजा डंका, नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर एक फिल्म बनी नेटफ्लिक्स
    रश्मिका मंदाना को याद आया बचपन, बोलीं- खुद को कमरे में बंद कर घंटों रोती थी बॉलीवुड समाचार

    कन्नड़ सिनेमा

    कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार  बजरंग दल
    धारावाहिक 'अनुपमा' को कन्नड़ में किया जाएगा डब, जानिए कब होगा इसका प्रीमियर रूपाली गांगुली
    'कांतारा' के निर्माताओं को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बदला हाई कोर्ट का फैसला; जानिए पूरा मामला   कांतारा फिल्म
    फिल्म 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, ऋषभ शेट्टी ने खुद किया ऐलान कांतारा फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023