Loading...
रश्मिका मंदाना ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में, जानें क्या थीं इसके पीछे की वजह
बड़े-बड़े सितारों वाली फिल्मों को रश्मिका ने कहा था ना

रश्मिका मंदाना ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में, जानें क्या थीं इसके पीछे की वजह

Sep 01, 2026
09:27 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मायसा' 27 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर रश्मिका के दमदार किरदार की पहली झलक दिखाई, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, 'मायसा' से पहले रश्मिका कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, ये फिल्में कौन-सी थीं।

#1 & #2

'जर्सी' और 'संजय लीला भंसाली की फिल्म'

फिल्म 'जर्सी' के निर्माता रश्मिका को इसके हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे, लेकिन उस समय वो किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद मृणाल ठाकुर को लिया गया।

संजय लीला भंसाली अपनी एक फिल्म में रश्मिका को लेना चाहते थे, लेकिन रश्मिका ने इसमें काम करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में अज्ञात कारणों से वह प्रोजेक्ट भी बंद कर दिया गया।

#3 & #4

'किरिक पार्टी हिंदी रीमेक' और 'गेम चेंजर'

'किरिक पार्टी' से रश्मिका ने कन्नड़ डेब्यू किया था। ऐसे में निर्माता इसे हिंदी में बनाना चाह रहे थे और इसमें रश्मिका को मुख्य किरदार में लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसमें कुछ नया नहीं लगा। इस वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

'गेम चेंजर' के निर्माता राम चरण के साथ रश्मिका को लेना चाहते थे, लेकिन शेड्यूल की दिक्कतों की वजह से उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया। ऐसे में यह भूमिका कियारा आडवाणी को मिल गई।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'मास्टर'

कनगराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मास्टर' के लिए सबसे पहले रश्मिका को ऑफर भेजा गया था। हालांकि, अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण उनके लिए इस भूमिका के लिए हामी भरना मुमकिन नहीं हो पाया। फिर मालविका मोहनन ने इस भूमिका को निभाया।

ADVERTISEMENT