रैपर डिवाइन और रियार साहब का नया गाना 'सॉसी' रिलीज, मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा
क्या है खबर?
भारतीय गीतकार और रैपर डिवाइन अपने नए गाने 'सॉसी' से लोगों का ध्यान खींचने आए हैं। हाल ही में, इस गाने को यूट्यूब पर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। उनके अलावा, गाने में हिप हॉप गायक रियार साहब भी अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं। 'सॉसी' गाना, डिवाइन की नई एल्बम 'वॉकिंग ऑन वॉटर' का हिस्सा है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो
गाने के साथ वीडियो के दृश्य भी कमाल
'सॉसी' म्यूजिक वीडियो की शूटिंग सिंगापुर में की गई है। मौनी के जबरदस्त डांस के बीच, वीडियो में दिखाए गए हेलिक्स ब्रिज, हाजी लेन और स्विसोटेल द स्टैमफोर्ड हेलीपैड के दृश्य भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। करण कंचन द्वारा निर्मित, यह गाना और इसका संगीत हिप-हॉप ट्रैक जैसी वाइब देता है। 'सॉसी', 'वॉकिंग ऑन वॉटर' एल्बम के 16 गानों में से एक है जिसे दिसंबर, 2025 में रिलीज किया गया था।
प्रतिक्रिया
'सॉसी' की शूटिंग लोकेशन पर डिवाइन ने दी प्रतिक्रिया
ANI के मुताबिक, डिवाइन ने 'सॉसी' को सिंगापुर में फिल्माने की वजह पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जब हम गाने की शूटिंग के लिए जगह तय कर रहे थे, तो सिंगापुर बिल्कुल सही लगा। मैं हाल ही में 'F1' के लिए वहां गया था, और वह रफ्तार मेरे दिमाग में बसी हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि सॉसी, उनकी एल्बम 'वॉकिंग ऑन वॉटर' का एक अलग ही अंदाज है, जिसे उन्हें लगता है कि लोगों को देखना चाहिए।