Loading...
बहन ने सालों पहले रणवीर सिंह को मान लिया था सुपरस्टार, दिया था ये खास तोहफा
बहन के तोहफे में छिपा था रणवीर के स्टार बनने का राज

बहन ने सालों पहले रणवीर सिंह को मान लिया था सुपरस्टार, दिया था ये खास तोहफा

Oct 05, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने 'रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल' में अपनी बहन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बहन ने उन्हें जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया था, जो बाद में सच साबित हुआ। वह रणवीर को पहले से ही बॉलीवुड स्टार के रूप में देखती थीं। सकारात्मक सोच से प्रभावित उनकी बहन ने उन्हें सफल अभिनेता के रूप में देखने की कल्पना की थी। बाद में उनका यह सपना सच साबित हुआ।

तोहफा

रणवीर की बहन ने उन्हें दिया था खास तोहफा

रणवीर ने कहा, "मेरे 23वें जन्मदिन पर, केक पर मोमबत्तियां लगाने के बजाय, मेरी बहन ने मेरी कुछ छोटी तस्वीरें बनाई थीं। उन्होंने यश राज फिल्म्स के पोस्टर्स में शाहरुख खान सर का चेहरा हटाकर मेरा चेहरा लगा दिया था, जैसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'धूम' के पोस्टर्स में। मुझे लगता है कि उन्होंने 'द सीक्रेट' और 'द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग' जैसी किताबें पढ़ी थीं। इसी वजह से उन्होंने ये किया था।"

करियर

रणबीर इस चीज का श्रेय देते हैं अपनी बहन को

रणवीर ने आगे कहा, "जब मैंने उसे देखा, तो मैंने उन तस्वीरों को केक से हटाकर अपने कमरे में लगा लिया और कमाल देखिए, वह सच हो गया। तो इसका श्रेय मेरी बहन को जाता है।"

आपको बता दें रणवीर ने 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसे यश राज फिल्म्स ने निर्मित किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ADVERTISEMENT