NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022, देखिए विजेताओं की सूची
    अगली खबर
    रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022, देखिए विजेताओं की सूची
    रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022

    रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022, देखिए विजेताओं की सूची

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 31, 2022
    10:55 am

    क्या है खबर?

    प्रशंसकों को हर साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इंतजार रहता है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

    इस साल पुरस्कारों के लिए विभिन्न कैटेगरी में कई फिल्में नॉमिनेट की गई थीं। अब विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है।

    दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला।

    आइए विजेताओं की पूरी सूची पर नजर डालते हैं।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    '83' में शानदार प्रदर्शन के लिए रणवीर को मिला इनाम

    रणवीर को उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म पिछले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    भले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन समीक्षकों ने रणवीर के अभिनय को सराहा था।

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में वह पर्दे पर छा गए थे।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    'मिमी' के लिए कृति ने मारी बाजी

    'मिमी' के लिए कृति ने झंडा बुलंद कर दिया है। फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। फिल्म में कृति ने खूबसूरती से सरोगेट मदर का किरदार अदा किया था।

    इसमें पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखे थे। 'मिमी' के लिए पंकज को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

    इसी फिल्म के लिए सहायक भूमिका में साईं तम्हंकर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    फिल्म पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आई थी।

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    पॉपुलर कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'शेरशाह'

    पॉपुलर कैटेगरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी है। यह देश पर जान न्योछावर करने वाले विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म है।

    इसमें सिद्धार्थ ने विक्रम की भूमिका निभाई थी, जबकि कियारा आडवाणी ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार अदा किया था। फिल्म पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी।

    क्रिटिक्स च्वॉइस में अभिनेता विक्की कौशल की 'सरदार उधम' ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है।

    जानकारी

    सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 में दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

    बेस्ट डेब्यू फीमेल

    शरवरी वाघ ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड जीता

    'बंटी और बबली 2' के लिए शरवरी वाघ ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड जीता। भले फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनके अभिनय को सराहना मिली।

    खासकर उनका ग्लैमर्स अवतार लोगों को रास आया।

    वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड एहान भट को दिया गया। '99 सॉन्ग्स' के लिए उनके खाते में यह पुरस्कार आई।

    सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को उनकी फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के लिए मिला।

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने अपने नाम किया

    सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहला मौका है, जब किसी महिला गीतकार ने यह पुरस्कार जीता।

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने अपने नाम किया। 'शेरशाह' के गाने 'मन भरया' के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    वहीं, असीस कौर ने 'शेरशाह' के ही गाने 'रातां लम्बियां' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड अपनी झोली में डाला।

    अन्य पुरस्कार

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने विष्णु वर्धन

    शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को 'सरदार उधम' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।

    विद्या बालन को 'शेरनी' के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

    'शेरशाह' के लिए विष्णु वर्धन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।

    सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का अवॉर्ड विजय सिंह को उनकी फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए मिला। फिल्म के गाने 'चका-चक' को कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म पुरस्कार
    रणवीर सिंह
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    बॉलीवुड समाचार

    फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी पर लगा श्रमिकों का वेतन नहीं देने का आरोप फरहान अख़्तर
    सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पैसे लेकर परफॉर्म नहीं करने का आरोप हरियाणा
    सोशल मीडिया पर 'लाइगर' का विरोध, विजय देवरकोंडा बोले- अंदर आग है, कौन रोकेंगे देख लेंगे लाल सिंह चड्ढा
    जी स्टूडियोज की 'हड्डी' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    फिल्म पुरस्कार

    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    सिनेमा में योगदान के लिए नवाजुद्दीन को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    '83' में मोहिंदर अमरनाथ करेंगे अपने पिता का रोल, कपिल भी आएंगे नजर दीपिका पादुकोण
    '83' के मेकर्स ने ऑरिजनल टीम को कहानियां साझा करने के लिए दिए 15 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    '83' के लिए रणवीर ने ली 20 करोड़ रुपये फीस, प्रॉफिट में भी लेंगे हिस्सा दीपिका पादुकोण
    रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83' दिल्ली

    कृति सैनन

    राजकुमार और कृति अभिनीत फिल्म 'हम दो हमारे दो' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    'सेव द फॉरेस्ट' की थीम पर आधारित होगी वरुण और कृति की फिल्म 'भेड़िया' बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'बच्चन पांडे' में कैसे किरदार में नजर आएंगी कृति सैनन? अक्षय कुमार
    प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' अगले साल 11 अगस्त को होगी रिलीज अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025