-
11 Dec 2018
'सा रे गा मा पा' के सेट पर यूं मस्ती करते नज़र आए सारा-रणवीर
-
रणवीर सिंह व सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर, 2018 को रिलीज़ होने जा रही है।
फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब में धमाल मचा दिया है। रणवीर का इस फिल्म में अलग लुक नज़र आने वाला है। 'सिंबा' को 'सिंघम' की तीसरी कड़ी भी कहा जा सकता है।
रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा और रणवीर जुट गए हैं। इस दौरान दोनों अलग अंदाज में दिखे।
-
सारा अली खान
सेट पर बच्चों के साथ की जमकर मस्ती
-
आने वाली फिल्म के लिए रणवीर व 'केदारनाथ' की अभिनेत्री सारा 'सा रे गा मा पा' के सेट पर प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
सारा इस दौरान ग्लैमरस अवतार में नज़र आईं। सारा ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।।
वहीं रणवीर 'सिंबा' के लुक में ही सेट पर पहुंचे थे। रणवीर व सारा ने सेट पर बच्चों के साथ जमकर मस्ती की।
आने वाली फिल्म के लिए दोनों कलाकार उत्साहित दिखे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
रणवीर की गोद में तैमूर डॉल
-
#ranveersingh #saraalikhan at #simmba Promotions #photooftheday #tuesday #movies #mumbai #india
A post shared by manav.manglani on
-
तैमूर
सेट पर रणवीर व सारा ने किया डांस
-
'सा रे गा मा पा' के सेट पर रणवीर व सारा ने डांस भी किया।
दोनों ने अपनी फिल्म के गाने 'आंख मारे वो लड़का आंख मारे' गाने में साथ डांस किया।
इस दौरान सबसे अहम बात थी कि सारा के साथ उनके भाई तैमूर भी प्रमोशन में पहुंचे थे।
प्रमोशन के दौरान रणवीर की गोद में तैमूर की डॉल दिखी थी।
सारा के भाई तैमूर, उनके पिता सैफ व उनकी दूसरी पत्नी करीना के बेटे हैं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
'सिंबा' के प्रमोशन के दौरान रणवीर व सारा
-
#ranveersingh #saraalikhan at #simmba Promotions #photooftheday #tuesday #movies #mumbai #india
A post shared by manav.manglani on
-
रणवीर सिंह
'सिंबा' की स्टार कास्ट
-
फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान के अलावा सोनू सूद व कॉमेडियन सिद्धार्थ जाधव भी हैं। बता दें यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।
फिल्म में रणवीर जबरदस्त एक्शन करते हुए नज़र आने वाले हैं।
'सिंबा' में सारा अली खान ग्लैमरस लुक में तो वहीं सोनू निगेटिव किरदार में हैं।
रणवीर इससे पहले 'पद्मावत' में खिजली के किरदार में नज़र आए थे, फिल्म में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी।
-
सिंबा
सिंबा होगी सारा की दूसरी फिल्म
-
सारा की यह दूसरी फिल्म होगी। उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर, 2018 को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे उत्तराखंड में बैन किया गया है।
निजी जिदगी की बात करें तो रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म है जो रिलीज़ होने जा रही है।
- बॉलीवुड समाचार
- मनोरंजन
- रणवीर सिंह