रणदीप हुड्डा की दमदार अभिनय का लेना है मजा? OTT पर आज ही देखें ये फिल्में
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग तरह के किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। रणदीप ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काम किया है और कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठकर OTT पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'हाईवे' और 'सरबजीत'
'हाईवे' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें रणदीप ने महावीर भाटी का किरदार निभाया है, जो एक किडनैपर होता है और सड़क के सफर के दौरान बंधक के साथ भावनात्मक रिश्ता बना लेता है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2016 में रिलीज हुई 'सरबजीत' में रणदीप ने पाकिस्तान में कैद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की असल जिंदगी की कहानी को पर्दे पर दिखाया था। आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'इंस्पेक्टर अविनाश' और 'जाट'
साल 2023 में नीरज पाठक की लिखी और निर्देशित वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप के साथ उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट और राहुल मित्रा मुख्य भूमिक में हैं। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' में रणदीप और सनी देओल एक दमदार मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में रणदीप को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का लुफ्त आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।
जानकारी
#5 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने जबरदस्त शारीरिक बदलाव किए थे। आप इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।