रणदीप हुड्डा ने ठुकरा दी थीं ये बड़ी फिल्में, वजह जानकर चौंक जाएंगे
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को 50 साल के हो गए। अपने लंबे करियर में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और चुनौतीपूर्ण किरदारों से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनके करियर में ऐसे कई मौके भी आए, जब उन्होंने बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। इन फिल्मों में काम न करने के पीछे उनकी अपनी खास वजहें थीं। ऐसे में आइए जानते हैं किन फिल्मों को रणदीप ने मना किया और क्यों।
#1 & #2
'रॉक ऑन!!' और 'दबंग'
फिल्म 'रॉक ऑन!!' के निर्माताओं की पहली पसंद रणदीप थे, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया था। रणदीप ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने इसे अकड़ में आकर मना कर दिया था।
सलमान खान की हिट फिल्म 'दबंग' के निर्माताओं ने फिल्म में रणदीप को लेने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई।
#3 & #4
'आग' और 'अब तक छप्पन'
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'आग' में गब्बर सिंह के करिदार का ऑफर रणदीप को दिया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्हें डर था कि इस किरदार की 'शोले' के गब्बर से तुलना की जाएगी।
फिल्म 'अब तक छप्पन' के निर्माता ने रणदीप को फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मुख्य किरदार ऑफर नहीं हुआ था।
जानकारी
#5 'रंग दे बसंती'
फिल्म 'रंग से बसंती' का ऑफर रणदीप को मिला था। हालांकि, उन्हेंने इसे मना कर दिया था। उन्होंने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि उन्होंने 'जाट ईगो' (अहंकार) की वजह से फिल्म के ऑफर को इनकार कर दिया था।