NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन
    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन

    लेखन भावना साहनी
    July 17, 2020 | 07:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन

    इस साल एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब खबर आई है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल और मॉडल जुनैद शाह का कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। उस समय वह श्रीनगर के इलाही बाग में स्थित अपने घर पर ही थे। जुनैद सिर्फ 28 साल के थे। पिछले काफी समय से वह हू-ब-हू रणबीर जैसे दिखने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे।

    मशहूर पत्रकार युसूफ जामिल ने दी जुनैद के निधन की जानकारी

    जुनैद के निधन की जानकारी उनके पड़ोसी और कश्मीर के एक मशहूर पत्रकार यूसुफ जामिल ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का रात को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल थे। मैं कहता हूं कि वह अपने बीमार पिता, मां और पूरी कश्मीर के लिए बड़ी उम्मीद, शक्ति और मोक्ष की तरह थे।'

    देखिए यूसुफ जमील का पोस्ट

    Our old neighbor Nissar Ahmed Shah's son Junaid passed away due to massive cardiac arrest overnight. People say he was a lookalike of Bollywood actor Ranbir Kapoor.I say he was a big hope, strength salvation of his ailing father and his mother that of whole Kashmir. Magfirah! pic.twitter.com/uVVH3UGtnJ

    — YusufJameelیوسف جمیل (@jameelyusuf) July 17, 2020

    रणबीर के स्टाइल को भी फॉलो करते थे जुनैद

    गौरतलब है कि जुनैद न सिर्फ रणबीर जैसे दिखते थे। बल्कि वह उनके पहनावे से लेकर स्टाइल तक को काफी फॉलो करते थे। इस कारण पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर जुनैद के फॉलोअसर काफी बढ़ गए थे। वहीं, जुनैद भी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हर कोई यह देखकर हैरान था कि किसी की शक्ल किसी और से इस हद तक कैसे मिल सकती है।

    ऋषि कपूर भी थे जुनैद को देखकर हैरान

    आम लोग ही नहीं, बल्कि रणबीर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जब जुनैद को देखा तो वह हैरान थे। उन्होंने ने जुनैद की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। उन्होंने वर्ष 2015 में रणबीर कपूर और जुनैद की तस्वीर का एक कोलाज बनाकर ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'हे भगवान, मेरे बेटे का हमशक्ल!!! विश्वास नहीं हो रहा है। इतना अच्छा हमशक्ल।'

    देखिए ऋषि कपूर का पोस्ट

    OMG. My own son has a double!!! Promise cannot make out. A good double pic.twitter.com/iqF7uNyyIi

    — Rishi Kapoor (@chintskap) April 16, 2015

    रणबीर के डेब्यू से ही जुनैद को कहा जाने लगा था उनका हमशक्ल

    रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर ने जब फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब जुनैद कॉलेज में थे। तभी से लोग उन्हें रणबीर का हमशक्ल कहने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं और वह चर्चा में आ गए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    #Review: नशे में चूर दोस्तों के अच्छे अभिनय और कमजोर कहानी के साथ परोसी गई 'माफिया' टीवी शो
    कोएना मित्रा के नाम से यूट्यूब पर अपलोड हो रहे अश्लील वीडियोज, अभिनेत्री ने लगाई फटकार यूट्यूब
    रणदीप हुड्डा की 'एक्सट्रैक्शन' ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म हॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और मर्डर की धमकी, फूट पड़ा अभिनेत्री का गुस्सा इंस्टाग्राम

    ऋषि कपूर

    क्या पाकिस्तान में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी चल रही है? पाकिस्तान समाचार
    KRK ने किए इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक कमेंट, दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    अधूरी रहने के बावजूद रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने मांगी अमित शाह से मदद, CBI जांच की मांग की बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: जानिए कटरीना कैफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं कैटरीना कैफ, जानें फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    अमित साध को कर दिया गया टीवी से बैन, खुद किया बड़ा खुलासा बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच करण जौहर
    जब सितारों ने अपने को-स्टार्स की वजह से ठुकरा दीं बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर
    क्या कोरोना वायरस की वजह से वरुण-नताशा और रणबीर-आलिया 2021 में करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023