Loading...
'रामायण' को अमेरिका के सेंसर बोर्ड से मिली PG-13 रेटिंग, जानें क्या है इसका मतलब
'रामायण' को अमेरिका में PG-13 रेटिंग मिली

'रामायण' को अमेरिका के सेंसर बोर्ड से मिली PG-13 रेटिंग, जानें क्या है इसका मतलब

Oct 15, 2026
02:27 pm

क्या है खबर?

नमित मल्होत्रा की महत्वकांक्षी महाकाव्य 'रामायण: भाग 1' की रिलीज में एक महीने से भी कम समय बचा है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशन इस पौराणिक गाथा में रणबीर कपूर 'श्रीराम' का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ताजा अपडेट है कि फिल्म ने अमेरिका में अपनी सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसे PG-13 रेटिंग के साथ पास किया गया है। साथ में इसकी कुल अवधि का खुलासा भी हो गया है।

सेंसरशिप

'रामायण' को PG-13 रेटिंग के साथ हरी झंडी

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मोशन पिक्चर एसोसिएशन ने 'रामायण' को PG-13 रेटिंग दी है।

यह भारत में U/A के बिल्कुल समान है, जिसका मतलब हुआ कि पौराणिक गाथा को सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों को यह फिल्म माता-पिता या बड़ों की देखरेख में देखनी चाहिए।

मोशन पिक्चर की वेबसाइट में जिक्र है कि 'रामायण' को 'हिंसा और एक्शन के तीव्र दृश्यों और कुछ रक्तरंजित दृश्यों' के कारण यह रेटिंग मिली।

अवधि

'एनिमल' के बाद रणबीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म होगी 'रामायण' 

'रामायण' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 घंटे से ज्यादा की अवधि के साथ मंजूरी मिली है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार, इसकी अवधि 3 घंटे 15 मिनट है। हालांकि, व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, अंग्रेजी संस्करण 2 घंटे 45 मिनट का होगा।

अगर फिल्म का अंग्रेजी संस्करण 3 घंटे से ज्यादा हुआ, तो यह 'एनिमल' (2023) के बाद रणबीर की 3 घंटे वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म होगी।

फिल्म 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT