Loading...
रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स रेड की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
रकुल ने इनकम टैक्स रेड और अवैध पैसे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स रेड की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Oct 05, 2026
12:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने खिलाफ चल रही खबरों को गलत बताया है। दरअसल, पिछले महीने ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं कि इनकम टैक्स ने रकुल, उनके ससुर और फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के साथ मुंबई स्थित पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। वहीं अब रकुल ने इन दावों को खारिज किया और गलत खबरें फैलाने वालों की क्लास लगाई।

पोस्ट

रकुल ने तोड़ी चुप्पी

रकुल ने लिखा, 'यह देखना दुखद है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वालों और कुछ मुख्यधारा के मीडिया पत्रकारों के बीच बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन बढ़ रहा है। आइए, इस मामले को एक बार और हमेशा के लिए साफ कर दें। यह तलाशी मेरे बारे में नहीं थी। मैं बताना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था।'

टैक्स

रकुल दे रही हैं 20 साल से टैक्स

इनकम टैक्स के छापे की रिपोर्ट पर बात करते हुए रकुल ने कहा, 'मैंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाली नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही अपना टैक्स भरती आ रही हूं।'

रकुल ने आगे कहा कि वह किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में न तो निजी तौर पर और न ही किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

सफाई

रकुल ने दी सफाई

रकुल ने साफ किया, 'मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मेरे पास देश या विदेश में किसी के भी नाम पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो मुझे कभी किसी ने कोई संपत्ति तोहफे में दी है और न ही मैं उसूलन ऐसे महंगे तोहफे लेती हूं। मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करती हूं, जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित रिपोर्ट छापी हैं, कि वे उन्हें वापस लें और सच सामने लाएं।'

ADVERTISEMENT

फटकार

रकुल ने लगाई फटकार

रकुल कहती हैं, 'मैं समझती हूं कि मीडिया का काम करने वाले हर व्यक्ति पर, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, कमर्शियल दबाव होता है, लेकिन यह सच की कीमत पर नहीं हो सकता और निश्चित रूप से किसी की इज्जत और रोजी-रोटी की कीमत पर तो बिल्कुल नहीं।'

आपको बता दें रकुल जल्द ही आने वाली फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी, जो दिवाली 2026 में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट देखें

ADVERTISEMENT