Page Loader
राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Nov 29, 2018
09:43 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की चमक-धमक वाली दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस समय बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी दिसंबर में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्रियंका के बाद बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत की।

शादी का कार्ड

राखी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शादी का कार्ड

यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है कि राखी सावंत कौन हैं। आए दिन राखी सावंत कोई ना कोई ऐसा कारनामा कर ही देती हैं, जिसकी वजह से वह सूर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड में काफी हंगामा करने के बाद राखी सावंत अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आपको यह सुनकर भले ही हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिलकुल सच है। राखी सावंत ने अपनी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

राखी ने इंस्टाग्राम पर किया शादी का कार्ड शेयर

वायरल

कई लोग शादी को मान रहे हैं पब्लिसिटी स्टंट

बता दें राखी सावंत की शादी का कार्ड इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत की शादी की खबर से काफी लोग हैरान भी हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा बड़ा झटका लोगों को तब लगा, जब लोगों को दूल्हे के बारे में पता चला। राखी द्वारा शेयर किए गए कार्ड के अनुसार वह दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। कई लोग राखी सावंत की शादी को पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

परिचय

आखिर कौन हैं दीपक कलाल?

दीपक कलाल (45) महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ख़राब आर्थिक स्थिति की वजह से दीपक को 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की थी। साल 2011 में दीपक पहली बार कश्मीर गए और उन्होंने वहां एक वीडियो बनाया, जिसके वायरल होने के बाद वो पॉपुलर हो गए। दीपक सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके सूर्खियों में बने रहते हैं। दीपक को टीवी शो 'इंडिया'ज गॉट टैलेंट' में भी देखा गया था।

मेहमान

शादी में शामिल होंगे शाहरुख खान

जब राखी से उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में पूछा गया कि क्या यह सच है, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां वो शादी करने जा रही हैं। जिस तरह से दीपिका-रणवीर की शादी इटली में सम्पन्न हुई, उसी तर्ज़ पर राखी सावंत की शादी भी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होगी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, खली और करण जौहर उनकी शादी में शामिल होंगे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सोशल मीडिया पर दीपक पोस्ट करते हैं वीडियो