Page Loader
सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा
सलमान खान नहीं थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद

सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा

लेखन मेघा
Mar 25, 2023
07:37 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था। फिल्म के गाने से लेकर इसके डायलॉग भी मशहूर हो गए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थे और इसके लिए अजय देवगन को चुना गया था। इतनी ही नहीं फिल्म का नाम भी 'करण अर्जुन' नहीं था, जिसके बारे में मशहूर फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने खुलासा किया है। आइए पूरी बात जानते हैं।

बयान

फिल्म का नाम भी बदला गया

फिल्म निर्माता रोशन ने 'इंडियन आइडल 13' में बतौर मेहमान हिस्सा लेने के दौरान इस बात का खुलासा किया। उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी ऐसा हुआ कि जिन सितारों को उन्होंने अपनी फिल्म में कास्ट किया, वो फिल्म कर नहीं पाए? इस पर उन्होंने कहा, "करण अर्जुन में सलमान की जगह अजय होने वाले थे, लेकिन किसी वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए।" इसके अलावा उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम भी 'कायनात' रखा गया था।

बयान

'कहो न प्यार है' में करीना आने वाली थीं नजर

इसके बाद रोशन ने यह भी खुलासा किया कि कैसे करीना कपूर को उन्होंने 2000 में आई 'कहो ना प्यार है' के लिए साइन किया गया था, लेकिन वह किसी कारण से फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। ऐसे में करीना के बाद फिल्म में अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था।

कहानी

डबल रोल में नजर आए थे शाहरुख-सलमान

'करण अर्जुन' की बात करें तो इस फिल्म में सलमान ने करण और शाहरुख ने अर्जुन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों का डबल रोल था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में सलमान के किरदार का दूसरा नाम अजय था। यह पुनर्जन्म की कहानी थी और राखी उनकी मां की भूमिका में नजर आई थीं। इनके अलावा काजोल और ममता कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में थीं। आज भी फिल्म का डायलॉग, 'मेरे करण अर्जुन आएंगे' मशहूर है।

जानकारी

सनी और बॉबी की भी ऑफिर हुई थी फिल्म

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रोशन दो सगे भाईयों के साथ 'करण अर्जुन' बनाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल से भी बात की थी। उन दिनों बॉबी इंडस्ट्री में नए थे और ऐसे में सनी ने मना कर दिया।

वर्कफ्रंट

'कृष 4' के साथ करेंगे बड़े पर्दे पर धमाका

रोशन की आखिरी फिल्म 2013 में आई 'कृष 3' थी और अब वह 'कृष 4' लेकर आने वाले है। कुछ समय पहले पिंकविला के साथ बातचीत में ऋतिक ने कहा था, "मुझे लगता है, हम सभी को एक साथ मिलकर प्रार्थना करनी चाहिए। सब कुछ तैयार है, लेकिन हम एक छोटी सी तकनीकी पर अटके हुए हैं। उम्मीद है कि हम साल के अंत तक इससे उबर जाएंगे। कृष 4 निश्चित रूप से पाइपलाइन में है और यह जल्द आएगी।"