Loading...
कानूनी पचड़े के बीच राजपाल यादव बोले- कला पर समर्पित हूं, मैंने कभी कुछ नहीं खोया
राजपाल यादव ने अपने कानूनी मामले पर बात की

कानूनी पचड़े के बीच राजपाल यादव बोले- कला पर समर्पित हूं, मैंने कभी कुछ नहीं खोया

Aug 20, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

चेक बाउंस मामले को लेकर राजपाल यादव लंबे समय से कानूनी पचड़े में फंसे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट्स के साथ वित्तीय विवाद से जुड़े चेक अनादरण मामले में उनकी सजा को बरकरा रखा है। इस बीच, अभिनेता ने अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। राजपाल ने पूछा कि जब आर्थिक तंगी हो, तब कलाकार के पूरे बायोडाटा पर कैसे दांव लगाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि वह अभी भी लोकप्रिय बने हुए हैं।

बयान

"जिन लोगों का मुझ पर कर्ज, वो उनके घर पहुंच जाएगा"

ANI से बातचीत में राजपाल ने कहा, "मैं भारतीय सिनेमा का विद्यार्थी हूं। अगर पिछले 30-40 सालों में गांव से लेकर यहां तक ​​100-200 लोगों का मुझपे कर्ज है, तो वह उनके घर पहुंच जाएगा। राजपाल चाहें मुश्किल में हाें या खुशहाली में, हर एयरपोर्ट पर 500 लोग सेल्फी खिंचवाते हैं। मैं दुनिया का9 जिम्मेदार अभिनेता हूं। मुझे कोई 5-10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ में नहीं खरीद सकता, क्योंकि मैं बचपन से कला के नाम पर बिका हूं।"

दृढ़ता

"लोग देखेंगे मैंने 2000 से 2026 तक मैंने क्या किया"

उन्होंने आगे कहा, "अपने जीवन के सफर में, अपने अभिनय सफर में, मैं रंगमंच और फिल्मों का पुजारी हूं, चाहें आप इसे हानि कहें या कुछ भी कहें। मैं निश्चित कुछ न कुछ बनाऊंगा और आपको दूंगा, ताकि आप देख सकें कि राजपाल ने 2000 से 2026 तक क्या किया है। इसमें 1-2 साल लग सकते हैं।"

राजपाल ने अंत में स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्में बनाने से, घर बनाने से या अपना करियर बनाने से कभी कुछ नहीं खाेया।

ADVERTISEMENT