Loading...
रजनीकांत की 'जेलर 2' का प्रमोशन होगा जरा हटके, 3 घंटे दर्शकों से रूबरू होंगे थलाइवा
'जेलर 2' का प्रमोशन अलग तरीके से करेंगे रजनीकांत

रजनीकांत की 'जेलर 2' का प्रमोशन होगा जरा हटके, 3 घंटे दर्शकों से रूबरू होंगे थलाइवा

Oct 06, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' लेकर सिनेमाघर में आ रहे हैं। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई है। ताजा खबर है कि सुपरस्टार फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक नया तरीका अपनाएंगे। वह लगातार 3 घंटे तक दर्शकों से जुड़ेंगे और बातचीत के जरिए प्रचार करेंगे।

प्रमोशन

इस दिन होगा 'जेलर 2' का प्रमोशन कार्यक्रम

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत सन टीवी पर शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक एक विशेष इंटरव्यू देंगे। यह 'जेलर 2' का सबसे बड़ा प्रचार कार्यक्रम होगा, जिसे लक्षित दर्शक अपने घरों में ही देख सकेंगे।

यह प्रमोशन कार्यक्रम फिल्म की रिलीज से ठीक 4 दिन पहले के लिए निर्धारित हुआ है।

बता दें, पिछले कुछ समय से मेगा बजट फिल्में ज्यादातर ऑडियो लॉन्च के जरिए अपना प्रमोशन करती आई हैं।

फिल्म

2018 में रजनीकांत ने आखिरी बार दिया था इंटरव्यू

'जेलर 2' की रिलीज के लिहाज से, यह इंटरव्यू रजनीकांत के फैंस के लिए काफी खास और निर्माताओं के लिए फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

इससे पहले, सुपरस्टार ने 2018 में आखिरी बार फिल्म '2.0' के लिए एक लंबा टीवी इंटरव्यू दिया था।

फिल्म में सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदारों में शामिल हैं। वहीं, मोहनलाल और शिव राजकुमार ने कैमियाे किया है। यह 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

ADVERTISEMENT