Loading...
रजनीकांत की 'जेलर 2' का रिलीज से पहले बजा डंका, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

रजनीकांत की 'जेलर 2' का रिलीज से पहले बजा डंका, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़

Oct 14, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और प्री-सेल्स के जरिए यह शानदार कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग कर सकती है।

एडवांस बुकिंग

'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़

'सैकनिल्क' के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग के जरिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

इन आंकड़ों से फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। 'सैकनिल्क' के अनुमान के अनुसार, फिल्म रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

घरेलू एडवांस बुकिंग में तमिलनाडु सबसे आगे है, जबकि कर्नाटक और केरलम का स्थान इसके बाद है।

जानकारी

ये है 'जेलर 2' की स्टार कास्ट

फिल्म 'जेलर' का पहला भाग साल 2023 में रिलीज हुआ था। अब 'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन समेत कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

ADVERTISEMENT