NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़
    अगली खबर
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Feb 10, 2019
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    2019 लोकसभा चुनावों से पहले बॉलीवुड में राजनीतिक व्यक्तियों पर बन रही फिल्मों का सिलसिला जारी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीवन पर भी बायोपिक बनने जा रही है।

    इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर भी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म बन चुकी है।

    राहुल गांधी पर बनने वाली बायोपिक का नाम 'माई नेम इज रागा' है, जिसका टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ हो गया है।

    स्क्रिप्ट

    रूपेश पाल ने लिखी है 'माई नेम इज रागा'

    राहुल गांधी की बायोपिक 'माई नेम इज रागा' की स्क्रिप्ट रूपेश पाल ने लिखी है। रूपेश पाल इससे पहले मशहूर पत्रकार रह चुके हैं।

    खबरों की मानें तो फिल्म जल्द ही पूरी हो जाएगी। राहुल गांधी पर बनी बायोपिक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से शुरू होती है और आने वाले आम चुनावों के पहले के हालिया समय में खत्म होती है।

    टीज़र को देख कर इसका अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।

    राहुल गांधी बायोपिक

    राहुल गांधी के अब तक के सफर का नाम है 'माई नेम इज रागा'

    राहुल गांधी की बायोपिक में उनकी स्टूडेंट लाइफ, अमेरिका में उनकी ज़िंदगी और कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जैसे पहलुओं को दिखाया गया है।

    फिल्म को विवादों से दूर रखने की भरपूर कोशिश की गई है। फिल्म के टीज़र में दिख रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी से कहते हैं कि अब समय आ गया है जब तुम ज़िम्मेदारी संभालो।

    इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी दिखाया गया है।

    जानकारी

    जानिए फिल्म की स्टार कास्ट

    राहुल की बायोपिक में एक्टर अश्विनी कुमार राहुल गांधी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि हिमंत कपाडिया प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुपम खेर के भाई राजू खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    भारत की खबरें

    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत जर्मनी
    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स गूगल मैप
    सलमान खान के धांसू डायलॉग के साथ फिल्म 'भारत' का टीज़र रिलीज़ बॉलीवुड समाचार

    राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, दूसरे चरण की वोटिंग कल नरेंद्र मोदी
    22 नवंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक टली, महागठबंधन की संभावना को झटका ममता बनर्जी
    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी राजस्थान
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे मोदी तो मध्यप्रदेश से राहुल ने साधा भाजपा पर निशाना नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे कर्नाटक
    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव तेलंगाना
    लोकसभा चुनावों में मोदी की हार की वजह बन सकते हैं ये पांच कारण नरेंद्र मोदी
    जानिये कौन है वो लड़की, जिससे राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025