Loading...
कैटरीना कैफ ही नहीं राधिका मदान भी झेल चुकी हैं बॉडी-शेमिंग का दर्द, खुद किया खुलासा
कैटरीना कैफ ही नहीं राधिका मदान भी हो चुकीं हैं बॉडी-शेमिंग का शिकार

कैटरीना कैफ ही नहीं राधिका मदान भी झेल चुकी हैं बॉडी-शेमिंग का दर्द, खुद किया खुलासा

Oct 12, 2026
11:34 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री कैटरीना कैफ को हाल ही में बढ़े हुए वजन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब अभिनेत्री राधिका मदान उनके समर्थन में उतर आई हैं। राधिका का कहना है कि महिलाओं को अक्सर उनके दिखावट को लेकर लोगों की कई तरह की टिप्पणियां सुननी पड़ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद भी कई बार बॉडी-शेमिंग का सामना कर चुकी हैं।

ट्रोल

राधिका को मोटापे की वजह से किया गया था ट्रोल

राधिका ने बताया, "मैंने 'पटाखा' फिल्म के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था और 'शिद्दत' व 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान मैं वह वजन घटा रही थी। उस समय मुझसे कहा गया था कि मैं 'बहुत मोटी' हूं और 'ये हीरोइन कैसे बनेगी'। मैं लगातार वजन घटाती रही थी और लगातार शूटिंग करती रही थी, जिससे मैं बिल्कुल हड्डी के ढांचे जैसी हो गई थी। इसका मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा, इसलिए मैंने ब्रेक ले लिया था।"

सवाल

राधिका ने खुद से पूछे ये सवाल

राधिका ने आगे बताया, "पहले मैं बहुत मोटी थी, फिर बहुत पतली हो गई और बीच में तो मैं कहीं की नहीं रही। मैंने खुद से पूछा कि मैं लोगों को खुश करने की कोशिश क्यों कर रही हूं, जबकि वे कभी खुश नहीं होंगे? इसलिए, मैंने किसी खास बॉडी साइज के पीछे भागने के बजाय सेहतमंद महसूस करने पर ध्यान देना शुरू किया। जब आप ऐसा करते हैं, तो दूसरों की राय आप पर असर नहीं डालती है।"

ADVERTISEMENT

किस्सा

राधिका ने सुनाया पुराना किस्सा

राधिका कहती हैं, "स्कूल में मेरी आइब्रो जुड़ी हुई थीं और मेरे शरीर पर काफी बाल थे, लेकिन मेरी परवरिश बहुत पॉजिटिव थी, इसलिए मेरा कॉन्फिडेंस इतना बढ़ा हुआ था कि मुझे लगता था कि लोग भले ही न समझें, पर मैं खूबसूरत हूं।"

बता दें, कैटरीना की ट्रोलिंग के बाद सलमान खान समेत कई अभिनेता और अभिनेत्री उनके समर्थन में आए थे। सलमान ने तो 'बिग बॉस' में अपनी कमीज तक उतार दी थी।

ADVERTISEMENT