NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2024: आर माधवन से अर्जुन कपूर तक, इस साल विलेन बनकर छा गए ये सितारे
    अगली खबर
    अलविदा 2024: आर माधवन से अर्जुन कपूर तक, इस साल विलेन बनकर छा गए ये सितारे
    2024 में इन सितारों ने विलेन बनकर जीते दिल (तस्वीर: एक्स/@NishitShawHere)

    अलविदा 2024: आर माधवन से अर्जुन कपूर तक, इस साल विलेन बनकर छा गए ये सितारे

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2024
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में बीते कुछ समय से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक वक्त था, जब विलेन का किरदार निभाने के लिए दूसरे कलाकार हुआ करते थे, लेकिन अब ज्यादातर फिल्माें में हीरो ही विलेन बन रहे हैं।

    इस साल कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनके विलेन खूब सुर्खियों में रहे और उन्होंने अपनी दमदार खलनायकी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

    आइए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जो खलनायक बनकर छा गए।

    #1

    आर माधवन (शैतान)

    एक पिता अपनी बेटी को किसी बुराई से बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है? यही है 'शैतान' की कहानी। यह 8 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी।

    इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसमें अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका में हैं।

    माधवन फिल्म में वनराज कश्यप नाम के खलनायक हैं, जो तांत्रिक बनने के साथ 'शैतान' के नायक भी बन जाते हैं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #2

    कमल हासन (कल्कि 2898 AD)

    इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की। फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन की उम्दा अदाकारी की तारीफ हुई, वहीं खलनायक बने कमल हासन ने भी जमकर वाहवाही लूटी।

    इसमें उनका किरदार एक खूंखार विलेन यास्किन का था। कमल ने अपने अवतार और अभिनय से दर्शकों के रोंगटे खडे़ कर दिए थे।

    अगर आपने कमल काे नहीं देखा तो आप नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी यह फिल्म देख सकते हैं।

    #3

    अर्जुन कपूर (सिंघम अगेन)

    अर्जुन कपूर ने भी इस साल विलेन बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 'सिंघम अगेन' में डेंजर लंका बनकर उन्होंने दर्शकों से खूब सीटियां और तालियां बजवाईं। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी उनकी तारीफ की और इस सराहना के लिए अर्जुन कई बार आभार भी जता चुके हैं।

    चेहरे पर शैतानी मुस्कान, चलती-फिरती मौत और फुल साउथ स्टाइल विलेन डेंजर लंका बनकर अर्जुन ने फिल्म में अपनी एंट्री भर से ही खूब आतंक मचाया था।

    #4 और #5

    सैफ अली खान (देवरा) और सुनील कुमार (स्त्री 2)

    जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' भले ही नहीं चली, लेकिन इसमें खूंखार विलेन बने भैरा (सैफ अली खान) ने दर्शकों को अपना मुरीद जरूर बना लिया। 'देवरा' नेटफ्लिक्स पर है।

    सुनील कुमार ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में सरकटा का किरदार निभाया और खूब आतंक मचाया।

    सुनील जम्मू के रहने वाले हैं और उन्हें 'जम्मू का ग्रेट खली'कहा जाता है। वह एक्टर, एथलीट और इंफ्लुएंसर हैं।

    फिल्मों में काम करने के अलावा सुनील बतौर कॉनस्टेबल नौकरी भी करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैफ अली खान
    अर्जुन कपूर
    कमल हासन
    आर माधवन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    सैफ अली खान

    सैल अली खान के पास हैं एक से बढ़कर एक चमचमाती गाड़ियां, जानिए उनकी कुल संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, साझा की 17 साल पुरानी तस्वीर  करीना कपूर
    सैफ अली खान की 'देवरा' से पहली झलक आई सामने, 'भैरा' बन तबाही मचाने को तैयार  जूनियर एनटीआर
    फिल्म 'देवरा' का नया पोस्टर जारी, दोहरी भूमिका में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर  जूनियर एनटीआर

    अर्जुन कपूर

    'कॉफी विद करण 8' में दिखेंगे अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर, प्रोमो वीडियो जारी करण जौहर
    अर्जुन कपूर बोले- मैं अपनी पीढ़ी में 100 करोड़ी फिल्म देने वाला पहला अभिनेता हूं करण जौहर
    'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे आदित्य और अर्जुन कपूर, जानिए एपिसोड की प्रमुख बातें कॉफी विद करण
    दिबाकर बनर्जी का खुलासा, बिना जानकारी 'संदीप और पिंकी फरार' ने दी थी OTT पर दस्तक बॉलीवुड समाचार

    कमल हासन

    कमल हासन के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' का नया पोस्टर जारी, दिखा दमदार अवतार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पिप्पा': ईशान खट्टर की अदाकारी के मुरीद हुए कमल हासन, तारीफ में कही ये बात  ईशान खट्टर
    कमल हासन की 'इंडियन 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, हिंदी में भी होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    संगीतकार इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी के निधन पर भावुक हुए कमल हासन, दी श्रद्धांजलि  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    आर माधवन

    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'शैतान' की कमाई में गिरावट जारी, जानिए पांचवें दिन का कारोबार अजय देवगन
    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की कमाई भारत में 80 करोड़ रुपये की ओर  अजय देवगन
    अजय देवगन की 'शैतान' की दैनिक कमाई में गिरावट जारी, अब 'योद्धा' से होगा मुकाबला अजय देवगन
    आर माधवन को स्टार किड्स से बेटे की तुलना नामंजूर, बोले- उसने अपना मुकाम खुद पाया बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025