दशहरे पर 'महाकाली' का दमदार पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की फिल्म 'महाकाली' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। 2024 में आई तेजा सज्जा अभिनीत 'हनु-मैन' की सफलता के बाद, यह भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना, भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी और रोहित सराफ जैसे कलाकार मौजूद हैं। दशहरा, 2026 के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में श्रिया का देवी महाकाली अवतार दिखाई दिया, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं।
रिलीज
2027 में रिलीज के लिए तैयार है 'महाकाली'
'महाकाली' के पोस्टर में अभिनेत्री श्रिया काे मां काली के रौद्र रूप में दर्शाया गया है। गहरा काला रंग, माथे पर चमकता तिलक और तीखी व क्रोधित आंखें उनके लुक को दिव्य दिखाती हैं।
कैप्शन में लिखा है, 'महाकाली सदैव हम पर दृष्टि रखती है।'
फिल्म सुपरहीरो के रोमांच और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण से भरपूर होगी। अक्षय इसमें असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं।
यह 8 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Wishing everyone a Happy Dussehra ! May Maa Kali’s divine शक्ति always protect us, destroy every evil, and give us the courage to fear nothing. When Maa Kali is by your side, there is nothing to fear. 🔱 #mahakali pic.twitter.com/D79R3rvnlY
— Sriya Reddy (@sriyareddy) October 20, 2026